Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: साहिबजादा फरहान बने पाकिस्तान के नए कप्तान, आघा सलमान की हुई छुट्टी
साहिबजादा फरहान पाकिस्तान के नए कप्तान हैं (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: साहिबजादा फरहान बने पाकिस्तान के नए कप्तान, आघा सलमान की हुई छुट्टी

Oct 05, 2026
08:54 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। आघा सलमान को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है और उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया है। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए नया कप्तान बनाया गया है। फरहान ने हाल ही में एशियाई खेलों में पाकिस्तान को रजत पदक दिलाने वाली टीम की अगुआई की थी। शॉन टेट की पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में फिर वापसी हुई है।

कप्तान

कप्तान के तौर पर ऐसा रहा सलमान का प्रदर्शन 

सलमान ने 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 22 मुकाबले जीते और 14 में उसने हार झेली। टीम का जीत प्रतिशत 61.11 का रहा।

हालांकि, बड़े मुकाबलों में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

साल 2025 एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 3 मैचों में हार मिली, जिसमें फाइनल भी शामिल था।

इसके बाद 2026 टी-20 विश्व कप में टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।

बदलाव

पाकिस्तान के कप्तान लगातार बदले जा रहे 

पाकिस्तान की टी-20 टीम में कप्तान बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। शाहीन शाह अफरीदी को सिर्फ एक सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था।

इसके बाद बाबर आजम ने जिम्मेदारी संभाली, लेकिन 2024 टी-20 विश्व कप के बाद पद छोड़ दिया।

बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी की और 2025 की शुरुआत में सलमान ने उनकी जगह ली।

अब सलमान की विदाई के बाद फिर बदलाव हुआ है, लेकिन पाकिस्तान बड़ी ट्रॉफी नहीं जीत सका है।

ADVERTISEMENT

सीरीज

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए ऐसी है पाकिस्तान की टीम 

पाकिस्तान की टी-20 टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, मुहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्जा, शादाब खान और सुफियान मुकीम।

श्रीलंका के खिलाफ 9, 11 और 13 अक्टूबर को टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज के सभी मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

बाबर और शाहीन को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है। हारिस रऊफ भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

सीरीज

त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए ऐसी है पाकिस्तान की टीम 

ऐसी है पाकिस्तान की वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, आघा सलमान, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), हारिस रऊफ, हसन नवाज, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान और सुफियान मुकीम।

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलेंगे। इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर को होगी। सीरीज में 7 मुकाबले होंगे। पहले 3 मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

अन्य मुकाबले लाहौर में होंगे। फाइनल 31 अक्टूबर को होगा।

ADVERTISEMENT