NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इन संस्करणों में एक ही टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीती
    अगली खबर
    IPL के इन संस्करणों में एक ही टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीती
    IPL 2023 में शमी को मिली थी पर्पल कैप (तस्वीर: एक्स/@gujarat_titans)

    IPL के इन संस्करणों में एक ही टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीती

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 20, 2025
    02:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मैच से होगी।

    यह लीग का 18वां संस्करण होने जा रहा है। अब तक के इतिहास में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स बने हैं।

    इस बीच उन संस्करणों के बारे में जानते हैं, जब एक ही टीम के खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप जीती हैं।

    #1 

    IPL 2013 (माइकल हसी और ड्वेन ब्रावो, CSK)

    IPL 2013 में CSK से माइकल हसी को ऑरेंज कैप और ड्वेन ब्रावो को पर्पल कैप मिली थी।

    हसी ने उस सीजन में 17 पारियों में 52.35 की औसत और 129.50 की स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए थे। उस बीच उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए थे।

    दूसरी तरफ ब्रावो ने 18 पारियों में 15.53 की औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट के साथ 32 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा था।

    #2 

    IPL 2017 (डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार, SRH)

    IPL 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के डेविड वार्नर को ऑरेंज कैप और उनके साथी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पर्पल कैप मिली थी।

    उस सीजन में वार्नर ने 14 पारियों में 58.27 की औसत और 141.81 की स्ट्राइक रेट से 641 रन बनाए थे। उन्होंने 126 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

    गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने 14 पारियों में 14.19 की औसत से 26 विकेट चटकाए थे।

    जानकारी

    भुवनेश्वर ने लगातार दूसरे साल हासिल की थी पर्पल कैप 

    IPL 2016 में भी भुवनेश्वर को पर्पल कैप मिली थी। उस संस्करण में उन्होंने 17 मैचों में 21.30 की औसत और 7.42 की इकॉनमी रेट के साथ 23 विकेट अपने नाम किए थे। वह लगातार 2 संस्करण में पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

    #3 

    IPL 2022 (जोस बटलर और युजवेंद्र चहल, RR)

    IPL 2022 में RR के जोस बटलर ने सर्वाधिक रन और उनके साथी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक विकेट लिए थे।

    बटलर ने 17 पारियों में 57.53 की उम्दा के साथ 863 रन बनाए थे। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट लगभग 150 की रही थी।

    बटलर ने 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे।

    गेंदबाजी में चहल ने 17 पारियों में 19.51 की औसत से 27 विकेट लिए थे। उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल लिया था।

    #4 

    IPL 2023 (शुभमन गिल और मोहम्मद शमी, GT)

    IPL 2023 में ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस (GT) के शुभमन गिल ने और पर्पल कैप मोहम्मद शमी ने हासिल की थी।

    गिल ने 17 पारियों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। उन्होंने 129 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में शमी ने 18.64 की औसत और 8.03 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए थे।

    जानकारी

    इन चारों मौकों पर खिताब नहीं जीत सकी हैं टीमें 

    अब तक सिर्फ ये 4 बार किसी संस्करण में एक ही टीम के खिलाड़ियों को ऑरेंज और पर्पल कैप मिली हैं। दिलचस्प रूप से इन चारों मौकों पर उनकी टीमें खिताब नहीं जीत सकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास के कुछ ऐसे प्रमुख रिकॉर्ड्स, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे IPL 2025
    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं विराट कोहली विराट कोहली
    IPL 2025: ये विदेशी तेज गेंदबाज कर सकते हैं जबरदस्त प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  पैट कमिंस
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाज  युजवेंद्र चहल

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अक्षर पटेल को DC ने अपना कप्तान बनाया, किया आधिकारिक ऐलान अक्षर पटेल
    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: जसप्रीत बुमराह MI के शुरुआती कुछ मैचों से होंगे बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2025 में इन गेंदबाजों ने हासिल किए सर्वाधिक विकेट  विमेंस प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: जैकब डफी ने पहले टी-20 में चटाकए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025