Page Loader
ओमान बनाम वेस्टइंडीज: शोएब खान ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ओमान ने वेस्टइंडीज को दिया 222 रन का लक्ष्य (तस्वीर: ट्विटर/@TheOmanCricket)

ओमान बनाम वेस्टइंडीज: शोएब खान ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 05, 2023
05:12 pm

क्या है खबर?

विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 में सुपर-6 के सातवें मैच में ओमान क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज शोएब खान ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 54 गेंदों पर 92.59 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया। अकील होसेन ने उन्हें रन आउट कर पवेलियन भेजा। यह शोएब के वनडे करियर का 7वां अर्धशतक है। उन्होंने वनडे में 1 शतक भी लगाया है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 105* रन है।

डेब्यू

शोएब ने नेपाल के खिलाफ किया था वनडे डेब्यू

14 सितंबर, 2021 को नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले शोएब ने अपने करियर में 24 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 34.57 की औसत और 82.59 की स्ट्राइक रेट से 726 रन बनाए हैं। 11 मार्च, 2022 को नामीबिया के खिलाफ उन्होंने शतक लगाया था। शोएब के अलावा सूरज कुमार ने भी अर्धशतक लगाया। सूरज ने 65 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। ओमान ने 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए।