
इंग्लैंड बनाम भारत: ओली पोप ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ओली पोप ने शानदार शतकीय पारी (100*) खेली। ये उनके टेस्ट करियर का 9वां और भारत के खिलाफ दूसरा शतक रहा। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और हर भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। कोई भी भारतीय गेदंबाज उनपर दबाव नहीं बना पाया। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
पारी
ऐसी रही पोप की पारी
इंग्लैंड को पहला झटका सिर्फ 4 रन पर लग गया था। पोप नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और 125 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ दिया। इंग्लैंड की धरती पर उनके बल्ले से निकला यह छठा शतक है। उन्होंने बेन डकेट के साथ मिलकर पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 122 रन जोड़े। जो रूट के साथ मिलकर उन्होंने 111 गेंदों में 80 रन जोड़े। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पोप नाबाद रहे।
भारत
भारत के खिलाफ ऐसे हैं पोप के आंकड़े
पोप ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 14 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 28.60 की औसत के साथ 715 से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी निकला है। इस खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (770) के खिलाफ बनाए हैं।
करियर
पोप के टेस्ट करियर पर एक नजर
पोप ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में भारतीय टीम के खिलाफ ही खेला था। उन्होंने अब तक 57 मुकाबले खेले हैं और इसकी 99 पारियों में 36.56 की औसत से 3,401 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 9 शतक के अलावा 15 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन रहा है। इंग्लैंड में उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 48 पारियों में 42.90 की औसत से 1,888 रन बनाए हैं।
खेल
ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
दूसरे दिन भारत के लिए ऋषभ पंत ने शतकीय पारी (134) खेली। उनके अलावा शुभमन गिल 147 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज भारत के लिए दूसरे दिन अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और जोश टंग ने 4-4 विकेट लिए। इंग्लैंड को पहला झटका 4 रन पर लगा, लेकिन इसके बाद बेन डकेट (62) और पोप (100*) ने पारी संभाल ली। इंग्लैंड का स्कोर 209/3 का रहा।