NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
    दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/ @ProteasMenCSA)

    विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 24, 2023
    01:35 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का 23वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है।

    दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

    दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में 3 मुकाबले जीते हैं। बांग्लादेश को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।

    आइए ऐसे में प्लेइंग इलेवन और अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानते हैं।

    प्लेइंग इलेवन

    जानिए दोनों टीमों की प्ल

    दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लिजार्ड विलियम्स।

    बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद।

    पिच

    कैसी रहेगी पिच की स्थिति? 

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां लंबे-लंबे छक्के लगते हैं। पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 399 रन बना दिए थे।

    एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। हालांकि, पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने गेंद को स्विंग भी कराया था।

    वनडे क्रिकेट में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 245 रन का है।

    मौसम

    कैसा होगा मुंबई का मौसम?

    मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 24 अक्टूबर को मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान पूरी तरह से धूप खिली रहेगी।

    दोपहर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक और रात में 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। 51 प्रतिशत उमस रहेगी।

    मैच के दौरान ओस ज्यादा परेशान नहीं करेगी। ऐसे में दूसरी पारी मे गेंदबाजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उमस से खिलाड़ी थोड़े परेशान हो सकते हैं।

    आंकड़े

    वनडे क्रिकेट में मुंबई के मैदान के आंकड़े 

    मुंबई के इस मैदान पर वनडे क्रिकेट का पहला मैच 17 जनवरी, 1987 में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था।

    इस मैदान पर 24 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। यहां 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते और 12 ही बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते।

    यहां सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका (438/4, खिलाफ भारत, 2015) के नाम दर्ज है। यहां न्यूनतम स्कोर बांग्लादेश (115, खिलाफ भारत, 1998) के नाम दर्ज है।

    हेड टू हेड 

    बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा रहा है भारी 

    बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 24 वनडे मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को 18 मैच में जीत मिली है। बांग्लादेश ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

    वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। 4 मुकाबलों में 2 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं और 2 मुकाबले बांग्लादेश ने अपने नाम किए हैं।

    साल 2019 के विश्व कप में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: दासुन शनाका ने जड़ा वनडे करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे विश्व कप 2023

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश: महेदी हसन ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, झटके 4 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश: शतक से चूके लिटन दास, लगाया वनडे करियर का 11वां अर्धशतक वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश: मुश्फिकुर रहीम ने लगाया वनडे करियर का 47वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराकर विश्व कप 2023 में दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए क्यों किया ऐसा रोहित शर्मा
    विराट कोहली ने बताया न्यूजीलैंड टीम की सफलता का कारण, कई खूबियां भी गिनाईं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    शमी ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड, विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: नीदरलैंड ने श्रीलंका को दिया 263 का लक्ष्य, एंगेलब्रेक्ट की शानदार पारी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: कसुन रजिथा ने झटके 4 विकेट, 100 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी पूरे किए  वनडे विश्व कप 2023
    नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: लोगान वैन बीक ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दिलशान मधुशंका ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025