NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 
    वनडे विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान हो गया है (तस्वीर: X/@ProteasMenCSA)

    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 05, 2023
    03:16 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेम्बा बावुमा की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

    कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    टीम 

    वनडे विश्व कप के लिए ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की टीम 

    दक्षिण अफ्रीका की टीम में ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस को जगह नहीं मिली है।

    टीम अनुभवी बल्लेबाजों के साथ गई है। तबरेज शम्सी और केशव महाराज स्पिन का कार्यभार संभालेंगे।

    विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, और रासी वैन डेर डुसेन।

    आगाज

    दक्षिण अफ्रीका 7 अक्टूबर को खेलेगा पहला मुकाबला 

    दक्षिण अफ्रीका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगा।

    टूर्नामेंट से पहले टीम को 2 अभ्यास मैच भी खेलने हैं। पहला मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ 29 सितंबर को होगा। दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    12 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से और 21 अक्टूबर को गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा।

    खिलाड़ी

    8 खिलाड़ी पहली बार खेलते नजर आएंगे विश्व कप 

    विश्व कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ियों को पहली बार विश्व कप की टीम में चुना गया है। इन खिलाड़ियों में कप्तान बावुमा भी शामिल हैं।

    दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक विश्व कप जीतने में सफल नहीं हो पाई है। साल 2015 के विश्व कप सेमीफाइनल में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

    2019 विश्व कप में टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

    विश्व कप

    विश्व कप से जुड़ी खास जानकारी 

    वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

    इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मेजबान भारत समेत इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं।

    विश्व कप के सभी मुकाबले 10 जगहों पर खेले जाएंगे। इन स्थानों में अहमदाबाद, हैदराबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    रंगभेद नीति के कारण दक्षिण अफ्रीका 21 साल (1970 से 1991) तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहा। उसके बाद भारत के सहयोग से टीम की वापसी हुई और 1991 में टीम सबसे पहले भारत के दौरे पर आई। क्लाइव राइस वापसी टीम के कप्तान थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    एडेन मार्करम ने करियर के 50वें वनडे में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में जानिए, 2 भारतीय शामिल महेंद्र सिंह धोनी
    शोएब अख्तर ने विराट कोहली को दी विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट छोड़ने की सलाह शोएब अख्तर
    जोस बटलर ने बताई बेन स्टोक्स की वनडे में वापसी की कहानी, जानिए क्या कहा जोस बटलर
    विश्व कप में भारत की संभावनाओं पर क्या बोले गांगुली? अश्विन पर भी दिया बड़ा बयान  सौरव गांगुली

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप 2023: नजमुल हुसैन शांतो ने जमाया वनडे करियर का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप: कोलंबो में भारी बारिश, दांबुला में शिफ्ट हो सकते हैं सुपर-4 के मुकाबले  एशिया कप क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एबॉट ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: बांग्लादेश ने विदेशी धरती पर बनाया वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025