NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023 में रासी वान डेर डुसेन ने जड़ा अपना दूसरा शतक 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023 में रासी वान डेर डुसेन ने जड़ा अपना दूसरा शतक 
    रासी वान डेर डुसेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/ @Rassie72)

    वनडे विश्व कप 2023 में रासी वान डेर डुसेन ने जड़ा अपना दूसरा शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 01, 2023
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 32वें मुकाबले में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा।

    डुसेन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए मैदान के हर कोने में शॉट जमाए।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का छठा शतक है। वनडे विश्व कप 2023 में यह उनकी दूसरी शतकीय पारी है।

    आइए डुसेन की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    पारी

    ऐसी रही डुसेन की पारी और साझेदारी 

    34 साल के खिलाड़ी डुसेन कप्तान तेम्बा बावुमा के 24 रन बनाकर आउट हो जाने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे।

    उन्होंने पारी में 112.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद में 133 रन बनाए।

    इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जमाए। डुसेन ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 189 गेंद में 200 रन जोड़े। डेविड मिलर के साथ 43 गेंद में 78 रन जोड़े।

    लय

    इस साल शानदार लय में हैं डुसेन 

    डुसेन का बल्ला साल 2023 में कमाल का चला है। वह गजब की निरंतरता के साथ अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे हैं।

    इस साल अब तक खेले गए 18 मैचों में उन्होंने 39.00 की औसत और 89.65 की स्ट्राइक रेट के साथ 702 रन बनाए हैं।

    इस दौरान 133 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस प्रारूप में 3 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं। नंबर-3 पर आकर डुसेन टीम की पारी को अच्छे से संभालते हैं।

    श्रीलंका

    श्रीलंका के खिलाफ लगाया था शानदार शतक 

    विश्व कप में इससे पहले डुसेन ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ भी एक शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण बखिया उधेड़कर रख दी थी।

    उन्होंने पारी में 98.18 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 108 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के जमाए थे।

    यह वनडे विश्व कप में उनके करियर का पहला शतक था। उस मैच में भी उन्होंने डिकॉक के साथ शानदार साझेदारी निभाई थी।

    करियर

    कैसा रहा है डुसेन का वनडे करियर?

    दाएं हाथ के बल्लेबाज डुसेन ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज साल 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    उन्होंने अब तक 56 मैचों की 51 पारियों में 55.67 की औसत और 89.83 की स्ट्राइक रेट से 2,227 रन बनाए हैं।

    वह इस प्रारूप में 134 के उच्चतम स्कोर के साथ 6 शतक के अलावा 13 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका पहला वनडे शतक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रासी वान डेर डुसेन
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    रासी वान डेर डुसेन

    वनडे विश्व कप 2023: रासी वान डेर डुसेन ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक वनडे विश्व कप 2023
    रासी डुसेन ने जड़ा विश्व कप इतिहास का 200वां शतक, इस बल्लेबाज ने लगाया था पहला वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: रासी डेर डुसेन ने पूरे किए 2,000 वनडे रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीस टॉपली ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े रीस टोपली
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: मार्को येन्सन ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका से मिली वनडे इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार  वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी- रिपोर्ट  ऋषभ पंत
    वनडे विश्व कप 2023: लाहिरू कुमारा टूर्नामेंट से बाहर, चमीरा को टीम में किया गया शामिल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा बतौर कप्तान खेलने उतरे 100वां मैच, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025