NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: क्विंटन डिकॉक का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: क्विंटन डिकॉक का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    क्विंटन डिकॉक कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    विश्व कप 2023: क्विंटन डिकॉक का न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 31, 2023
    03:56 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

    दक्षिण अफ्रीका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली है। यह मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा।

    वह इस विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। ऐसे में वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे और अपनी टीम को एक और जीत दिलाना चाहेंगे।

    आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है डिकॉक का प्रदर्शन?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ डिकॉक ने पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 13 मैच खेले हैं।

    इसकी 13 पारियों में 34.00 की औसत से 408 रन बनाए हैं। डिकॉक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा है।

    डिकॉक के बल्ले से कीवी टीम के खिलाफ 4 अर्धशतक निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 87.36 की रही है।

    साल

    साल 2023 में कैसा रहा है डिकॉक का प्रदर्शन?

    साल 2023 में डिकॉक का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए इस साल 16 मैच खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 48.37 की शानदार औसत के साथ 774 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 104.03 की रही है। उन्होंने इस साल 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 174 रन रहा है।

    बता दें कि साल 2023 में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल (1,334) के नाम है।

    प्रदर्शन 

    विश्व कप 2023 में कैसा रहा है डिकॉक का प्रदर्शन?

    डिकॉक विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 71.83 की औसत से 431 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 117.11 की रही है।

    उन्होंने इस दौरान 3 शतक लगाए हैं। डिकॉक का इस विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 174 रन रहा है।

    इस विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम का यह सलामी बल्लेबाज वनडे विश्व कप में एक भी शतक नहीं लगा पाया था।

    करियर

    कैसा रहा है डिकॉक का वनडे करियर?

    डिकॉक ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2013 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ही खेला था।

    उन्होंने अब तक अपनी टीम के लिए 151 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 151 पारियों में 45.88 की औसत से 6,607 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 96.90 की रही है। डिकॉक ने वनडे क्रिकेट में 20 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। वह 7 बार वनडे में नाबाद भी रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्विंटन डिकॉक

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल रहे टेम्बा बावुमा, मार्करम करेंगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स के लिस्ट-A में 7,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स ने जड़ा वनडे विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रासी वैन डेर डुसेन ने लगाया वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रासी वान डेर डुसेन

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा बतौर कप्तान खेलने उतरे 100वां मैच, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े   रोहित शर्मा

    क्विंटन डिकॉक

    ICC वनडे रैंकिंग: 2019 विश्व कप के बाद पहली बार टॉप-5 में पहुंचे क्विंटन डिकॉक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    IPL 2022: नीलामी में इन 5 विदेशी ओपनर्स के लिए लग सकती है बड़ी बोली इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 नीलामी: लखनऊ ने क्विंटन डिकॉक को 6.75 करोड़ रूपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL करियर का दूसरा शतक कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025