NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2011: फाइनल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अभी कहां हैं और क्या कर रहे? 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2011: फाइनल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अभी कहां हैं और क्या कर रहे? 
    भारतीय टीम 28 साल बाद विश्व कप जीती थी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    वनडे विश्व कप 2011: फाइनल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अभी कहां हैं और क्या कर रहे? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 02, 2025
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    साल 2011 में 2 मई को भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था। उस यादगार जीत को 14 साल पूरे हो गए हैं।

    फाइनल मुकाबले में भारतीय ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। विराट कोहली को छोड़ दें तो उस टीम के सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।

    आइए जानते हैं कि फाइनल खेलने वाली टीम के सदस्य अभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

    सलामी बल्लेबाज

    वीरेंद्र सहवाग कर रहे कॉमेंट्री, सचिन तेंदुलकर समाज सेवा में लगे 

    फाइनल मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग शून्य पर आउट हो गए थे। अभी वो क्रिकेट कॉमेंट्री करते नजर आते हैं। वह कुछ दिन तक पंजाब किंग्स (PBKS) के मेंटर भी रहे थे।

    इसके अलावा वह सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के कर्ता-धर्ता भी हैं।

    सचिन तेंदुलकर कई NGO चलाते हैं। फिलहाल वे मुंबई इंडियंस से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह लेजेंड्स क्रिकेट लीग में भी खेलते हुए नजर आते हैं। फाइनल में सचिन ने 18 रन बनाए थे।

    कोच

    गौतम गंभीर हैं भारतीय टीम के कोच 

    फाइनल मैच में 97 रन की शानदार पारी खेलने वाले गौतम गंभीर इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं। हाल ही में उन्हीं की कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    संन्यास के बाद उन्होंने सालों तक क्रिकेट कॉमेंट्री भी की थी। उस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी बने थे।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के मेंटर भी रहे थे।

    महान

    कोहली और धोनी खेल रहे क्रिकेट 

    धोनी 43 साल की उम्र में अभी IPL में खेल रहे हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम के सदस्य हैं। 2011 फाइनल में वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे। उन्होंने 79 गेंदों में 91 रन की पारी खेली थी।

    फाइनल में 49 गेंदों में 35 रन बनाने वाले कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हैं।

    उन्होंने टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, टेस्ट और वनडे क्रिकेट वह अभी भी खेलते हैं।

    कॉमेंट्री

    युवराज करते हैं समाज सेवा, रैना कॉमेंट्री से जुड़े 

    फाइनल में 24 गेंदों में 21 रन बनाने वाले युवराज सिंह भी समाज सेवा करते हैं। इसके अलावा वह लेजेंड्स क्रिकेट लीग भी खेलते हैं।

    युवराज ने कैंसर से जूझते हुए विश्व कप खेला था। ऐसे में वह इस बीमारी से जुड़ा हुआ NGO यूवीकैन भी चलाते हैं। इसका उद्देश्य कैंसर से लड़ने के लिए लोगों को सक्षम बनाना और कैंसर से प्रभावित लोगों की मदद करना है।

    वहीं, सुरेश रैना क्रिकेट कॉमेंट्री के साथ लेजेंड्य क्रिकेट भी खेलते हैं।

    गेंदबाज

    गेंदबाज क्या कर रहे?

    हरभजन सिंह ने फाइनल में 10 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया था। वह इस समय आम आदम पार्टी से राज्य सभा सांसद हैं। वह क्रिकेट कॉमेंट्री भी करते हैं।

    तेज गेंदबाज जहीर खान और मुनाफ पटेल IPL से जुड़े हुए हैं। जहीर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर हैं। वहीं, मुनाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के गेंदबाजी कोच हैं।

    श्रीसंत भी कॉमेंट्री और टीवी शो में नजर आते हैं। उनपर मैच फिक्सिंग के कारण बैन भी लगा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    युवराज सिंह
    सचिन तेंदुलकर
    वीरेंद्र सहवाग

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में है विंटेज और महंगी कारों की भरमार, देखकर चौंक जाएंगे  वेंकटेश प्रसाद
    रोहित शर्मा बनाम महेंद्र सिंह धोनी: टी-20 विश्व कप में कैसी रही दोनों की कप्तानी? टी-20 विश्व कप
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नहीं पता क्रिकेट खिलाड़ी धोनी का पूरा नाम  नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    भारत के कप्तान के तौर पर वनडे, टेस्ट और टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम

    युवराज सिंह

    MCC ने महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज और युवराज सिंह को आजीवन सदस्यता से नवाजा  मेरिलबोन क्रिकेट क्लब
    विराट कोहली ने भारतीय टीम में वापसी के लिए किया था सपोर्ट- युवराज सिंह विराट कोहली
    जन्मदिन विशेष: स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दर्ज हैं ये रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    US मास्टर्स टी-10 लीग: गौतम गंभीर और युवराज सिंह न्यू जर्सी लीजेंड्स में हुए शामिल गौतम गंभीर

    सचिन तेंदुलकर

    IPL में सचिन तेंदुलकर की 5 बेहतरीन पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की आत्महत्या
    भारतीय टीम ने जीता अपना दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब, जानिए क्या रही दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भारतीय क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े विराट कोहली

    वीरेंद्र सहवाग

    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? रोहित शर्मा
    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने के करीब, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025