NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स
    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में बनाए कई रिकॉर्ड्स (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 में अपने नाम किए ये अहम रिकॉर्ड्स

    लेखन भारत शर्मा
    May 19, 2024
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सफर गत शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मिली हार के बाद समाप्त हो गया।

    टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर में आउट हो गए और टीम हार गई।

    हालांकि, धोनी ने पूरे टूर्नामेंट में डेथ ओवर्स में 220.55 की स्ट्राइक रेट बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का मनोरंजन खूब किया।

    आइए उनके द्वारा इस संस्करण में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    स्ट्राइक रेट

    धोनी ने किसी एक संस्करण में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बनाए रन

    धोनी ने IPL 2024 में केवल डेथ ओवर्स में ही बल्लेबाजी की। इसका कारण रहा कि वह आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी कराने के बाद मैदान पर उतरे थे।

    उन्होंने आखिरी ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

    उन्होंने 14 मैचों में 161 रन बनाए और 8 बार नाबाद लौटे। उनकी औसत 53.67 की रही तो स्ट्राइकट रेट 220.55 की रही।

    उन्होंने पूरे सीजन 14 चौके और 13 छक्के लगाए। यह उनकी एक संस्करण में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट है।

    सर्वाधिक

    RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

    18 मई को धोनी IPL में RCB के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

    अब उनके RCB के खिलाफ IPL में 39.27 की औसत और 141.87 की स्ट्राइक रेट से 864 रन हो गए हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।

    उन्होंने RCB के खिलाफ 36 मैचों में हिस्सा लिया है। CSK के पूर्व कप्तान ने IPL के उद्घाटन संस्करण (2008) में RCB के खिलाफ अपनी पहली पारी में 30 गेंदों में 65 रन बनाए थे।

    उपलब्धि

    150 IPL मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी

    पिछले महीने, धोनी ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया था।

    अनुभवी क्रिकेटर टूर्नामेंट के इतिहास में 150 जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जीत के बाद यह उपलब्धि हासिल की थी।

    खास बात यह है कि धोनी ने हासिल की 150 जीत में 133 जीत तो कप्तान के रूप में हासिल की है। इसी तरह 17 जीत उन्हें बतौर खिलाड़ी मिली है।

    जानकारी

    CSK के लिए 5,000 IPL रन वाला पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में धोनी ने CSK के लिए 5,000 रन का आंकड़ा छूने वाले सुरेश रैना (5,529) के बाद दूसरे बल्लेबाज बने। उनके लिए अपना 250वां मैच खेलते हुए धोनी ने 5,000 रन पूरे किए।

    रिकॉर्ड

    धोनी द्वारा बनाए गए अन्य उल्लेखनीय रिकॉर्ड

    जैसा कि उल्लेख किया गया है कि धोनी के अंतिम ओवर्स में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पूरे IPL 2024 लीग चरण में सुर्खियां बटोरीं।

    अब उनके 20वें ओवर में 246.66 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ 69 छक्के हो गए हैं।

    मैच 59 में वह 250 आईपीएल छक्के पूरे करने वाले 5वें बल्लेबाज बने थे। 42 साल और 259 दिन की उम्र में वह IPL मैच खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय भी बन गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    IPL 2024

    IPL 2024: MI बनाम LSG के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: MI बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL में MI और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    एक IPL संस्करण में इन अनकैप्ड बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: PBKS ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स
    IPL में किस टीम ने CSK के खिलाफ दर्ज की लगातार सबसे ज्यादा जीत? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: दीपक चाहर और मयंक यादव बचे हुए मैचों से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, टेनिस खेलते नजर आए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: 42 साल की उम्र में खेलते नजर आएंगे धोनी, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी का पशु प्रेम एक बार फिर नजर आया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल चेन्नई सुपरकिंग्स
    विराट कोहली हारे हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए आंकड़े विराट कोहली

    टी-20 क्रिकेट

    DC बनाम LSG: अरशद खान ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में ये हैं सबसे बड़ी साझेदारियां टी-20 विश्व कप
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज की धरती पर इन विदेशी बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक  सुरेश रैना
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025