वेस्टइंडीज बनाम भारत: निकोलस पूरन ने लगाया टी-20 करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 40 गेंदों पर 167.50 की शानदार स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी जड़े। मुकेश कुमार ने उन्हें संजू सैमन के हाथों कैच आउट कराया।
यह पूरन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ टी-20 में 5 अर्धशतक लगाए हैं।
रिकॉर्ड
पूरन ने बनाए ये रिकॉर्ड
पूरन ने 77 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 26.13 की औसत और 131.84 की स्ट्राइक रेट से 1,594 रन बनाए हैं।
वह टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (524) बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर एरोन फिंच (500), तीसरे पर जोस बटलर (475), चौथे ग्लेन मैक्सवेल (438) और 5वें पर दासुन शनाका (430) हैं।
वह भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा 5 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।