Page Loader
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने निकोलस पूरन 
निकोलस पूरन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया (तस्वीर: एक्स/@ICC) निकोलस पूरन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने निकोलस पूरन 

Jun 13, 2024
07:48 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2024 के 26वें मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह वेस्टइंडीज के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में पूरन 17 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर आउट हुए। इसी पारी के दौरान उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

रन

पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड 

पूरन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,914 रन हो गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 79 मैच खेले थे और इसकी 75 पारियों में 27.92 की औसत और 137.50 की स्ट्राइक रेट से 1,899 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर मार्नस सैमुअल्स हैं। उन्होंने कैरेबियाई टीम के लिए 67 मैच की 65 पारियों में 29.29 की औसत और 116.23 की स्ट्राइक रेट से 1,611 रन बनाए थे।

करियर

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरन के आंकड़े 

पूरन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 91 मुकाबले खेले हैं। इसकी 83 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए 1,914 रन बनाए हैं। उनकी औसत 25.52 और स्ट्राइक रेट 134.03 की रही है। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन रहा है। पूरन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा रन (592) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

बल्ला

टी-20 विश्व कप 2024 में अब तक नहीं चला है पूरन का बल्ला 

पूरन ने टी-20 विश्व कप 2024 में 3 मुकाबले खेले हैं और 22 की औसत और 117.85 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 27 रन रहा है। पूरन के आंकड़े टी-20 विश्व कप में भी कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में पहला मुकाबला साल 2021 में खेला था। 11 मैच की 11 पारियों में उन्होंने 17.63 की औसत और 120.49 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन है।

टी-20

टी-20 क्रिकेट में बनाए हैं 7,000 से ज्यादा रन 

पूरन ने टी-20 क्रिकेट में पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। उन्होंने अब तक 332 मुकाबले खेले हैं और इसकी 309 पारियों में 27.29 की औसत से 7,069 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 147.20 की रही है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 39 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102* रन रहा है। वह 50 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। पूरन दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं।