Page Loader
न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 8 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
न्यूजीलैंड को मुकाबले में शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 8 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Dec 28, 2024
03:43 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में कीवी टीम को 8 रन से जीत मिली। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बे ओवल में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 172/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में सिर्फ 164/8 का स्कोर ही बना पाई। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मुकाबले का लेखा-जोखा 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और 65 रन तक न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाज पवेलियन में थे। यहां से डेरिल मिचेल (62) और माइकल ब्रेसवेल (59) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। जवाब में पथुम निसांका (90) और कुशल मेंडिस (46) ने श्रीलंका को 121 रन की शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद उनके लगातार विकेट गिरे और वह मुकाबला हार गए।

पारी

ऐसी रही मिचेल की पारी 

मिचेल नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया और 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 147.62 की रही। मिचेल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 8वां अर्धशतक रहा। श्रीलंका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने दूसरा अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 32.83 की औसत और 127.09 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए हैं।

बल्लेबाज

ब्रेसवेल ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया अपना पहला अर्धशतक 

ब्रेसवेल ने 33 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 178.79 की रही। ब्रेसवेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार श्रीलंका के खिलाफ कोई अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 3 मुकाबले खेले हैं। इसकी 3 पारियों में 28.66 की औसत और 140.98 की स्ट्राइक रेट से 86 रन बनाने में सफल रहे हैं।

पारी

निसांका ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली 

निसांका ने मुकाबले में 60 गेंदों का सामना किया और 90 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 150 की रही। इस धमाकेदार पारी के बावजूद श्रीलंका की टीम को जीत नहीं मिल पाई। यह निसांका के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी ने दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और 195 रन बनाने में सफल रहे हैं।

गेंदबाजी

कमाल की रही न्यूजीलैंड की गेंदबाजी 

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पूरा मुकाबला पलट दिया। मैट हेनरी ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। उनके अलावा जैकब डफी ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके ये सभी विकेट 1 ही ओवर में आए। यहीं से पूरा मुकाबला पलट गया। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 5.20 की रही। इसके अलावा जकारी फौल्केस ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए।