LOADING...
रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दी मात, सुपर ओवर में निकला मैच का परिणाम 
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दी मात, सुपर ओवर में निकला मैच का परिणाम 

Apr 02, 2023
10:32 am

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला टी-20 मैच काफी रोमांचक रहा। मेहमान टीम ने इसे सुपर ओवर में जीता। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 196 रन का लक्ष्य दिया था और कीवी टीम ने भी इतने ही रन बनाए। आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे और ईश सोढ़ी ने छक्का लगा दिया। मैच सुपर ओवर में गया और न्यूजीलैंड ने 1 ओवर में 8 रन बनाए। श्रीलंका ने इस लक्ष्य को आसनी से हासिल कर लिया।

मुकाबला 

ऐसे रहा रोमांचक मुकाबला 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुसल परेरा (53) और चरिथ असलंका (67) रन की शानदार पारियों के दम पर टीम ने 5 विकेट खोकर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। जिमी नीशम ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। जवाब में डेरिल मिचेल (66) और सोढ़ी के 4 गेंद में 10 रन की मदद से टीम मैच को टाई कराने में सफल रही। श्रीलंका के लिए वनिंदु हसरंगा ने 2 विकेट झटके।

अर्धशतक

कुसल परेरा ने टी-20 करियर की 13वीं फिफ्टी लगाई 

परेरा ने 45 गेंद का सामना किया और 117.78 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का निकला। परेरा ने श्रीलंका के लिए 61 टी-20 क्रिकेट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 27.45 की औसत से 1,592 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 130.81 का रहा है। परेरा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 148 चौके और 52 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

बल्लेबाजी

चरिथ असलंका ने लगाया चौथा टी-20 अर्धशतक 

श्रीलंका के लिए असलंका ने 41 गेंद में 67 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 163.41 का रहा। असलंका के टी-20 करियर का यह चौथा अर्धशतक है। उन्होंने 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.68 की औसत से 796 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा है। असलंका ने इस दौरान 123.41 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Advertisement

आंकड़े

मिचेल ने 5वां टी-20 अर्धशतक लगाया 

न्यूजीलैंड के लिए मिचेल ने अकेले संघर्ष किया। उन्होंने 44 गेंद में 66 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 150.00 का था। मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 45 टी-20 मैच खेले हैं और 28.91 की औसत से 954 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 140.92 का रहा है। उन्होंने 64 चौके और 38 छक्के लगाए हैं।

Advertisement