Page Loader
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: ग्लेन फिलिप ने लगाया इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
ग्लेन फिलिप ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: ग्लेन फिलिप ने लगाया इस विश्व कप का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Nov 01, 2023
10:01 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 32वें मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 50 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 120 की रही। जेराल्ड कोएत्जी ने उनक विकेट चटकाया। यह विश्व कप में फिलिप का दूसरा और वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन है।

प्रदर्शन

टूर्नामेंट में फिलिप का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में फिलिप के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 4 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 16* रन, अफगानिस्तान के खिलाफ 71 रन, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 23 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट में वह अब तक 6 विकेट भी ले चुके हैं।

प्रदर्शन

वनडे में फिलिप्स का प्रदर्शन

फिलिप्स ने 10 जुलाई, 2022 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 27 वनडे की 21 पारियों में 33.37 की औसत से 636 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 16 पारियों में 28.42 की औसत और 5.78 की इकॉनमी से 12 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने 1 टेस्ट में 52 रन और 63 टी-20 की 56 पारियों में 1,558 रन बनाए हैं।