भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में विशेष जर्सी में नजर आएगी न्यूजीलैंड टीम, जानिए कारण
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आगामी 4 नवंबर से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक विशेष लिमिटेड-एडिशन जर्सी में नजर आएगी। यह कदम दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। ब्लैककैप्स कोटाहितांगा वनडे जर्सी पहनेंगे, जो माओरी और भारतीय कलात्मक परंपराओं का मिश्रण है और दोनों देशों के साझा इतिहास, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सम्मान का जश्न मनाती है।
डिजाइन
माओरी और भारतीय कलात्मक परंपराएं
इस अनोखी जर्सी को कलाकारों बेन थॉमसन (न्गाटी रौकावा की ते टोंगा), शिव नारंदास (गुजरात) और जय पंचा (गुजरात) ने डिजाइन किया है।
उनके सहयोग से दोनों संस्कृतियों के तत्व समाहित हैं, जो उनके परस्पर जुड़े इतिहास को दर्शाते हैं।
इस डिजाइन में हेहे रेखाओं की पृष्ठभूमि पर माओरी कोवाईवाई पैटर्न को दर्शाया गया है, जो जीवित लोगों को दिवंगत लोगों से जोड़ता है।
यह न्यूजीलैंड और भारत के बीच संबंधों को बनाने वालों का भी सम्मान करता है।
एकीकरण
जर्सी में 3 भारतीय रूपांकनों को किया गया शामिल
जर्सी के डिजाइन में 3 भारतीय रूपांकनों को भी शामिल किया गया है, जिनमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल, भारतीय वास्तुकला से प्रेरित दोहराव वाला ओगी पैटर्न और मंडला शामिल है।
ये तत्व एकीकरण के प्रतीक हैं और माओरी डिजाइन प्रणालियों के साथ सहज रूप से मेल खाते हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के मुख्य विपणन और वाणिज्यिक अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने बताया कि जर्सी से विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लाने की क्षमता को उजागर होगी।
बयान
क्रिचली ने जर्सी को बताया अनमोल
क्रिचली ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह जर्सी आने वाले वर्षों में न्यूजीलैंड और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक अनमोल संग्रहणीय वस्तु बन जाएगी।"
उन्होंने माओरी और भारतीय शैलियों के बीच संतुलन पर जोर दिया, जो उनके राष्ट्रों के बीच के बंधन को दर्शाती हैं।
थॉमसन के अनुसार, इस जर्सी को कोटाहितांगा (एकता) के मार्गदर्शक सिद्धांत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था।
नारंदास ने इस परियोजना पर काम करने को एक सार्थक अनुभव बताया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें कैसी होगी जर्सी
The limited-edition Kotahitanga ODI shirt by Castore 🌿 🪷
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 10, 2026
Buy yours now at https://t.co/QmhJAXWozn or selected Rebel Sport stores. pic.twitter.com/Low9ib2lf8