NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी 
    अगली खबर
    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी 
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 02, 2023
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

    उन्होंने उन्हीं 13 खिलाड़ियों को चयन किया है जो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा थे।

    जैकब डफी, ईश सोढ़ी और काइल जैमीसन चोट के कारण टीम से बाहर हैं। पिछली सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

    टीम

    श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम 

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम: टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

    श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च में 9 से 13 मार्च के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद दोनों के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जाएंगे।

    हेड टू हेड

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों के आंकड़े 

    श्रीलंका और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक 36 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम ने इनमें से 16 जीते हैं और 9 मैच श्रीलंका के पक्ष में रहे हैं। इस दौरान 11 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं।

    न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले गए 19 टेस्ट मैचों में पलड़ा मेजबान टीम का ही भारी रहा है। न्यूजीलैंड ने घर में 11 मैच जीते हैं, वहीं श्रीलंका ने केवल 2 जीते हैं, जबकि इस बीच 6 मैच ड्रॉ रहे।

    श्रीलंका 

    श्रीलंका ने पहले ही घोषित कर दी थी टीम

    श्रीलंका ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए पहले ही टीम घोषित कर दी थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए श्रीलंका को ये सीरीज 2-0 से जीतनी होगी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है।

    श्रीलंका की टेस्ट टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चांदीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो और मिलन रत्नायके।

    सीरीज 

    UAE के खिलाफ सीरीज खेलेगा न्यूजीलैंड 

    न्यूजीलैंड की टीम इस साल अगस्त में UAE के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले 17, 19 और 20 अगस्त को खेले जाएंगे।

    न्यूजीलैंड ने साल 1996 विश्व कप के दौरान UAE में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला था।

    न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। पहला टेस्ट मैच टीम हार गई थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में फॉलोऑन के बावजूद मैच जीत लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला वनडे: भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: दसुन शनाका ने लगाया दूसरा वनडे शतक, दबाव में खेली आतिशी पारी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक शुभमन गिल
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य, शुभमन ने लगाया शानदार शतक  शुभमन गिल
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    हैरी ब्रुक का आक्रमण जारी, टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में बनाया दिलचस्प आंकड़ा हैरी ब्रूक
    टिम साउथी का विश्व रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के केवल 10वें तेज गेंदबाज टिम साउथी
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, दूसरे दिन ऐसा रहा खेल  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर 2,000 रन बनाने से 57 रन दूर, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, लगातार तीसरी बार बनी विजेता  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  केन विलियमसन
    मुंबई इंडियंस की बढ़ी परेशानी, जसप्रीत बुमराह IPL से हो सकते हैं बाहर  जसप्रीत बुमराह
    शादाब खान को पाकिस्तान का अगला कप्तान बनते देखना चाहते हैं शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025