Loading...
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित कर दी गई है

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

Oct 11, 2026
10:34 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी 5 वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी हुई है। रचिन रविंद्र भी कंधे की चोट से उबरकर वापसी करेंगे, जिसके कारण वे भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर रहे थे। सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। आइए पूरी टीम पर नजर डालते हैं।

टीम

वनडे सीरीज के लिए घोषित की 2 अलग-अलग टीमें

न्यूजीलैंड ने पहले 3 वनडे और आखिरी 2 मैचों के लिए अलग-अलग टीमें घोषित की हैं।

मिचेल सैंटनर दोनों टीमों की कप्तानी करेंगे। तीसरे वनडे के बाद टीम का एक हिस्सा आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन के लिए रवाना होगा।

एलन और फर्ग्यूसन ने आखिरी बार 2023 में एक वनडे मैच खेला था। इसी तरह सीफर्ट ने आखिरी वनडे मैच 18 महीने पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था।

बदलाव

रविंद्र को पहले 3 वनडे के लिए टीम में किया गया शामिल

रविंद्र को पहले 3 वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह कंधे की चोट के कारण टी-20 सीरीज से बाहर थे।

यह टीम काफी हद तक उसी टीम के समान है जिसने जनवरी में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक 2-1 वनडे सीरीज जीती थी।

हालांकि, जैक फाउल्क्स (हिप फ्लेक्सर), विल ओ'रूर्क (काफ) और बेन सियर्स (टखने) अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए पुनर्वास जारी रखने के कारण चयन के लिए अनुपलब्ध हैं।

ADVERTISEMENT

रणनीति

वनडे विश्व कप 2027 के लिए विकल्पों का आंकलन

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज को वनडे विश्व कप 2027 के लिए अपने विकल्पों का आंकलन करने के अवसर के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे लिए बड़ी सीरीज है, जिसमें हम अपने प्रशंसकों के सामने भरे हुए स्टेडियमों में एक मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।"

वाल्टर ने 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों पर भी जोर दिया है।

ADVERTISEMENT

टीम

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम

वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

ADVERTISEMENT