Loading...
त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम घोषित, केन विलियमसन नहीं हैं शामिल
सैंटनर करेंगे कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम घोषित, केन विलियमसन नहीं हैं शामिल

Jun 27, 2025
09:25 am

क्या है खबर?

जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम में एडम मिल्ने और मैट हेनरी की वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में हिस्सा लेने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बेवोन जैकब्स ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। हालांकि, केन विलियमसन के लिए कोई जगह नहीं है।

टीम 

ये प्रमुख खिलाड़ी नहीं हैं उपलब्ध 

टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में कई अहम खिलाड़ी नहीं हैं।

तेज गेंदबाज बेन सीयर्स चोट के कारण बाहर हैं, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है।

काइल जैमीसन भी इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दरअसल, वह पहली बार पिता बनने वाले हैं।

डेवोन कॉनवे का चयन नहीं हुआ है और टिम सीफर्ट के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने की संभावना है।

टीम 

ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम 

विलियमसन ने खुद को इस दौरे के लिए अनुपलब्ध बताया है।

क्रिकइंफो के अनुसार, वह वर्तमान में मिडिलसेक्स के साथ एक डील के तहत जुड़े हुए हैं, जिसमें हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेलना भी शामिल है।

न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विल ओरुके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी।

ADVERTISEMENT

बयान 

टीम के चयन पर ऐसी रही कोच रॉब वाल्टर की प्रतिक्रिया

आगामी दौरे के साथ टीम के नए कोच रॉब वाल्टर के कार्यकाल की भी शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने अपने पहले दौरे के लिए उत्सुकता व्यक्त की।

वाल्टर ने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस दौरे के लिए हमारे पास वास्तव में एक मजबूत टीम है और मैं टीम को एक साथ लाने और काम पर लगने के लिए उत्सुक हूं। हमारे पास टीम में कुछ अच्छे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।"

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम 

14 जुलाई से शुरू होगी त्रिकोणीय सीरीज 

इस त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा।

14 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

16 जुलाई, 2025: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

18 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

20 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

22 जुलाई, 2025: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

24 जुलाई, 2025: जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

26 जुलाई, 2025: TBC बनाम TBC, फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

ADVERTISEMENT