NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स 
    न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत मिली है (तस्वीर: एक्स/ @BLACKCAPS)

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 07, 2024
    10:31 am

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 281 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में जीत के लिए 529 का लक्ष्य मिला था, लेकिन प्रोटियाज टीम 247 रन पर पवेलियन लौट गई।

    दूसरी पारी में डेविड बेडिंघम ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। काइल जैमीसन ने 4 विकेट अपने नाम किए।

    लेखा-जोखा

    न्यूजीलैंड ने दर्ज की आसान जीत 

    न्यूजीलैंड ने पहली पारी में रचिन रविंद्र (240) और केन विलियमसन (109) की शानदार पारियों के दम पर 511 रन बनाए थे। नील ब्रांड ने 6 विकेट झटके थे।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी सिर्फ 162 रन पर खत्म हो गई। कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी 179 रन पर घोषित की। विलियमसन (109) ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया।

    दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में भी संघर्ष करते नजर आई और चौथे दिन ही मुकाबला हार गई।

    रिकॉर्ड

    नील ब्रांड ने बना डाला यह रिकॉर्ड 

    ब्रांड ने में 119 रन देकर 6 विकेट लिए। कप्तानी करते हुए किसी भी डेब्यू टेस्ट में यह सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं।

    उन्होंने बांग्लादेश के नइमुर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 6/132 के आंकड़े दर्ज किए थे। चार्ल्स स्मिथ (5/19 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1889) 5 विकेट हॉल लेने वाले एकमात्र अन्य कप्तान हैं।

    ब्रांड पहले बाएं हाथ के स्पिनर हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लिया है।

    दोहरा

    रविंद्र ने लगाया टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला  दोहरा  शतक 

    रविंद्र ने 366 गेंदों पर 240 रन की पारी खेली, जिसमें 26 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह अब न्यूजीलैंड की धरती पर नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीसरा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है।

    इस मामले में वह केवल ब्रेंडन मैकुलम (302 बनाम भारत, 2014) और मार्टिन क्रो (299 बनाम श्रीलंका, 1991) से पीछे हैं।

    यह टेस्ट क्रिकेट में पहला मौका है, जब रविंद्र ने अपनी किसी पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं।

    साझेदारी

    विलियमसन और रविंद्र ने हासिल की यह उपलब्धि 

    रविंद्र और विलियमसन ने पहली पारी के दौरान तीसरे विकेट के लिए 232 रन की साझेदारी निभाई।

    यह अब टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए) है।

    वे केवल स्टीफन फ्लेमिंग और जेम्स फ्रैंकलिन से पीछे हैं, जिन्होंने 2006 के केपटाउन टेस्ट में 256 रन जोड़े थे। क्रिस केर्न्स और जैकब ओरम (ऑकलैंड में 225 रन) 200 से अधिक रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की तीसरी जोड़ी हैं।

    बल्लेबाजी

    विलियमसन ने पिछली 10 पारियों में लगाया अपना छठा टेस्ट शतक 

    विलियमसन ने दोनों पारियों में शतक लगाए।

    पिछली 10 पारियों में यह उनका छठा शतक है। उनके पिछले 10 स्कोर क्रमशः 132(282), 1(11), 121*(194), 215(296), 104(205),11(24), 13(14), 11(24), 118(289) और 109(132) रन हैं।

    वह सबसे तेज 31 टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए हैं। उन्होंने 170 पारियों में 31 शतक लगाए हैं और इस मामले में स्टीव स्मिथ की बराबरी की है। सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 165 पारियों में 31 शतक लगाए थे।

    उपलब्धि

    विलियमसन ऐसा करने वाले कीवी टीम के पांचवे बल्लेबाज बने 

    विलियमसन किसी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 5वें कीवी बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले यह उपलब्धि ग्लेन टर्नर (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1974), ज्योफ हॉवर्थ (बनाम इंग्लैंड, 1978), एंड्रयू जोन्स (बनाम श्रीलंका, 1991) और पीटर फुल्टन (बनाम इंग्लैंड, 2013) ने हासिल की थी।

    बे ओवल के मैदान पर ये विलियमसन के बल्ले से निकलने वाला तीसरा अंतरराष्ट्रीय शतक है। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने इस मैदान पर 2-2 शतक लगाए हैं।

    गेंदबाजी

    जैमीसन ने लिया चौथा 4 विकेट हॉल

    दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में जैमीसन ने 17 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन ओवर के साथ 58 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा 4 विकेट हॉल था।

    उन्होंने अब तक कीवी टीम के लिए 19 मैच खेले हैं और 19.73 की उम्दा औसत के साथ 80 विकेट झटके हैं।

    उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किए हैं। जैमीसन का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/48 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST
    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 सीरीज: फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान ने विदेश में पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, जानिए आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: फखर जमान ने 23 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, पूरे किए 6,000 टी-20 रन फखर जमान
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: शुभमन गिल के टेस्ट में 1,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका ने 125 साल बाद घरेलू मैदान पर बनाया न्यूनतम टेस्ट स्कोर, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    मुकेश कुमार ने बिना कोई रन खर्च किए चटकाए 2 विकेट, बना दिया यह अनोखा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पारी 153 रन पर सिमटी, 98 रन की बढ़त  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: एकमात्र टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रजत पाटीदार को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में, इंग्लैंड के खिलाफ ली 171 रन की बढ़त भारतीय क्रिकेट टीम
    एकमात्र टेस्ट: श्रीलंका की टीम मजबूत स्थिति में, अफगानिस्तान के खिलाफ ली 212 रन की बढ़त  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: केन विलियमसन ने लगाया अपना 30वां टेस्ट शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रचिन रविंद्र ने लगाया अपने टेस्ट करियर का पहला शतक रचिन रविंद्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025