NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स
    खेलकूद

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 24, 2020, 11:21 am 0 मिनट में पढ़ें
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मेज़बान न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया है। मेज़बान टीम का प्रदर्शन हर विभाग में शानदार रहा और उन्होंने भारत को संघर्ष करने पर मजबूर किया। भारत ने पहली पारी में 165 तो दूसरी पारी में 191 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 348 रन बनाए थे। टिम साउथी न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे।

    इस प्रकार मिली न्यूजीलैंड को जीत

    पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने के बाद भारतीय टीम बुरी तरह संघर्ष करती नजर आई। काइल जेमिसन और टिम साउथी ने मिलकर आठ विकेट चटकाए। भारत के लिए अजिंक्या रहाणे ने सबसे ज़्यादा 46 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 225/7 होने के बावजूद 348 रन बनाए। दूसरी पारी में फिर भारत की बल्लेबाजी खराब रही और न्यूजीलैंड ने नौ रनों के टार्गेट को 10 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

    साउथी ने वेटोरी को छोड़ा पीछे

    दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल का विकेट लेने के साथ ही टिम साउथी न्यूजीलैंड में सभी फॉर्मेट में मिलाकर 300 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने न्यूजीलैंड में 299 विकेट लेने वाले पूर्व किवी गेंदबाज डेनिएल वेटोरी को पीछे छोड़ा। इसके अलावा साउथी टेस्ट क्रिकेट में 275 से ज़्यादा विकेट लेने वाले तीसरे किवी गेंदबाज भी बने। साउथी ने मैच में कुल नौ विकेट अपने नाम किए।

    कोहली और टेलर ने इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

    भारतीय कप्तान विराट कोहली (2 और 19) के अब टेस्ट करियर में 7,223 रन हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट करियर रनों के मामले में सौरव गांगुली (7,212) और क्रिस गेल (7,214) समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले रॉस टेलर (44) ने भी गांगुली और गेल को पीछे छोड़ दिया है। टेलर के अब टेस्ट करियर में 7,218 रन हो गए हैं।

    न्यूजीलैंड ने दर्ज की 100वीं जीत

    इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी 100 जीत पूरी कर ली है। अब तक न्यूजीलैंड ने 441 टेस्ट खेले हैं जिसमें से उन्होंने 100 जीते हैं और 175 में उन्हें हार मिली है। यह न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ तीसरी 10 विकेट वाली जीत है। आखिरी बार 2002 में भी वेलिंग्टन में ही उन्होंने भारत को 10 विकेट से हराया था। दूसरी ओर भारत ने दो बार न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जो रूट 11,000 टेस्ट रन पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  जो रूट
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: जानिए इकलौते टेस्ट के लिए दोनों टीमें और अन्य अहम जानकारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 65 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रुतुराज गायकवाड़ की जगह यशस्वी जायसवाल होंगे स्टैंडबाई ओपनर- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: डेविड वार्नर भारत के खिलाफ लगा चुके हैं 4 शतक, जानिए आंकड़े  डेविड वार्नर
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने कसी कमर, जमकर बहाया पसीना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023