Page Loader
नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: वेस्ली बर्रेसी ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
वेस्ली बर्रेसी ने वनडे में अब तक 6 अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: वेस्ली बर्रेसी ने लगाया वनडे करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
08:34 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 में सुपर-6 के दूसरे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 21 रन से हरा दिया। मुकाबले में नीदरलैंड के वेस्ली बर्रेसी ने 50 गेंदों पर 104 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। वेस्ली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। यह उनके वनडे करियर का छठा अर्धशतक है। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 1 शतक भी जड़ा है। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन है।

प्रदर्शन

वेस्ली ने केन्या के खिलाफ लगाया था शतक

1 जुलाई, 2010 को स्कॉटलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले वेस्ली ने अपने करियर में अब तक 41 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 40 पारियों में उन्होंने 29.54 की औसत और 74.87 की स्ट्राइक रेट से 1,034 रन बनाए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड और केन्या के खिलाफ 1-1 अर्धशतक लगाया है। वहीं केन्या के खिलाफ ही 23 जनवरी, 2014 को उन्होंने एकमात्र शतक लगाया था।