Page Loader
नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: स्कॉट एडवर्ड्स ने लगाया वनडे करियर का 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
स्कॉट एडवर्ड्स ने वनडे में 13 अर्धशतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: स्कॉट एडवर्ड्स ने लगाया वनडे करियर का 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
09:07 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 में सुपर-6 के दूसरे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 21 रन से हरा दिया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों को साथ नहीं मिला। स्कॉट ने 68 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 98.53 की रही। यह स्कॉट के वनडे करियर का 13वां अर्धशतक है। उन्होंने एकदिवसीय में अब तक शतक नहीं लगाया है।

प्रदर्शन

विश्वकप क्वालीफायर्स में स्कॉट का प्रदर्शन

1 अगस्त, 2018 को नेपाल के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले स्कॉट ने अपने करियर में 35 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 32 पारियों में उन्होंने 43.78 की औसत और 92.78 की स्ट्राइक रेट से 1,182 रन बनाए हैं। स्कॉट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंदों पर 83 रन, USA के खिलाफ 60 गेंदों पर 67 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। नेपाल के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।