Page Loader
नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: महेश तीक्षणा ने किया वनडे करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े
महेश तीक्षणा ने 3 विकेट अपने नाम किए (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

नीदरलैंड बनाम श्रीलंका: महेश तीक्षणा ने किया वनडे करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े

Jun 30, 2023
10:19 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 में सुपर-6 के दूसरे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नीदरलैंड क्रिकेट टीम को 21 रन से मात दी। श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा ने 9 ओवर में 3.40 की इकॉनमी से 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वनडे में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 7 सितंबर, 2021 को अपने डेब्यू मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 37 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए थे।

प्रदर्शन

तीक्षणा ने 2 बल्लेबाजों को किया बोल्ड

22वें ओवर की 5वीं गेंद पर तीक्षणा को पहली सफलता मिली। उन्होंने बास डी लीडे को बोल्ड किया। लीडे ने 53 गेंदों पर 41 रन बनाए। 24वें ओवर की पहली गेंद पर तीक्षण ने साकिब जुल्फिकार को LBW आउट किया। उन्होंने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर उन्होंने तीसरा विकेट झटका। तीक्षणा ने लोगान वैन बीक को बोल्ड किया। बीक ने 4 गेंदों का सामना किया और उनका खाता तक नहीं खुला।