NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल में पहुंचे, अरशद नदीम हुए बाहर 
    अगली खबर
    नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल में पहुंचे, अरशद नदीम हुए बाहर 
    नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल में पहुंचे हैं (तस्वीर: एक्स/@Olympics)

    नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल में पहुंचे, अरशद नदीम हुए बाहर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 06, 2024
    11:43 am

    क्या है खबर?

    भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला अब 13 और 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में खेला जाएगा।

    नीरज 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 29 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।

    जर्मनी के जूलियन बेबर 21 अंकों के साथ दूसरे और चेक गणराज्य के जैकब वडलेज 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    अरशद नदीम 5 अंक के साथ बाहर हो गए।

    फाइनल

    90 मीटर दूर थ्रो की तलाश में नीरज 

    नीरज ने इस सीजन डायमंड लीग के 2 संस्करणों में हिस्सा लिया है। मई में दोहा में उन्होंने 88.62 मीटर दूर भाला फेंका था। वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

    लुसाने में इस खिलाड़ी ने 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था। जो उनके इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रयास भी था।

    पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक 90 मीटर दूर थ्रो नहीं फेंका है।

    खिताब

    2022 में जीता था खिताब

    सितंबर 2022 में नीरज ने डायमंड लीग का खिताब जीतकर नया इतिहास लिख दिया था।

    उन्होंने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में 88.44 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। हर प्रतियोगिता के साथ नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले नीरज डायमंड लीग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे।

    चेक गणराज्य के ओलंपिक रजत पदक विजेता जैकब वाडलेज 86.94 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

    पदक

    पेरिस में नीरज को मिला था रजत पदक 

    नीरज ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पाकिस्तान के अरशद ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ जीता था।

    इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज अपने स्वर्ण का बचाव नहीं कर सके थे।

    अरशद ने नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन का ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2008 बीजिंग में 90.57 मीटर की दूरी तय की थी।

    जानकारी

    नीरज ने बनाया था यह रिकॉर्ड 

    टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज ने अब तक 20 टूर्नामेंट खेले हैं। इन सभी टूर्नामेंट में यह खिलाड़ी शीर्ष-2 में रहा है। नीरज ओलंपिक खेलों में भारत के लिए 2 पदक (व्यक्तिगत स्पर्धा में) जीतने वाले सिर्फ 5वें खिलाड़ी बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीरज चोपड़ा
    भाला फेंक
    अरशद नदीम

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    नीरज चोपड़ा

    इस साल नीरज चोपड़ा पर लिखे गए उसैन बोल्ट से ज्यादा आर्टिकल, बनाया रिकॉर्ड अंजू बॉबी जॉर्ज
    अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से मिले नीरज चोपड़ा, देखें वीडियो शफाली वर्मा
    नीरज चोपड़ा ने शेयर की ट्रेनिंग की वीडियो, इंग्लैंड में जमकर बहा रहे हैं पसीना भाला फेंक
    नीरज चोपड़ा ने दिया स्कूली बच्चों को सरप्राइज, देखें बच्चों के साथ उनका वीडियो  विमेंस प्रीमियर लीग

    भाला फेंक

    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स

    अरशद नदीम

    पेरिस ओलंपिक 2024: इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम की उपलब्धियों पर एक नजर पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक: पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अब तक किए गए सर्वश्रेष्ठ थ्रो पर एक नजर पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद का खुलासा, कहा- चोट के साथ तोड़ा था ओलंपिक रिकॉर्ड पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025