LOADING...
इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा रहा है नाथन लियोन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
नाथन लियोन इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा रहा है नाथन लियोन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

Jun 13, 2023
11:30 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होने जा रहे हैं। एशेज सीरीज 16 जून से शुरू होगी। सीरीज का आयोजन इंग्लैंड में होगा। इस सीरीज में इंग्लैंड की सफलता काफी हद तक उनके बल्लेबाजों के फॉर्म पर निर्भर करेगी। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन पर होगी। ऐसे में इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाजों के सामने लियोन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाज

नाथन लियोन बनाम जो रूट 

लियोन ने 35 टेस्ट पारियों में जो रूट को 7 बार पवेलियन की राह दिखाई है। किसी अन्य स्पिनर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को उनसे अधिक बार आउट नहीं किया है। लियोन ने रूट को 4 बार इंग्लैंड की सरजमीं पर और 3 बार ऑस्ट्रेलिया में आउट किया है। रूट ने लियोन के खिलाफ 55.42 की औसत से रन बनाए हैं। ऐसे में दोनों के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

गेंदबाजी

नाथन लियोन बनाम बेन स्टोक्स

लियोन और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का आमना सामना 28 पारियों में हुआ है। इस दौरान उन्होंने 9 बार स्टोक्स को आउट किया है। स्टोक्स ने 43.66 की औसत से 393 रन बनाए हैं। लियोन के खिलाफ स्टोक्स ने 16 छक्के और 41 चौके लगाए हैं। स्टोक्स की स्ट्राइक रेट 49.06 की रही है। स्पिन गेंदबाजों को स्टोक्स अच्छी तरह से खेलते हैं। ऐसे में दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

विकेट

नाथन लियोन बनाम जॉनी बेयरस्टो

चोट से ठीक होने के बाद वापसी कर रहे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और लियोन का आमना सामना 28 पारियों में हुआ है। उन्होंने 6 बार बेयरस्टो को आउट किया है। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने लियोन के खिलाफ 45.33 की औसत से बल्लेबाजी की है और 272 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 21 चौके लगाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 56.31 की रही है।

आंकड़ें

नाथन लियोन बनाम मोईन अली 

टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली और लियोन के बीच 17 पारियों में आमना सामना हुआ है। इस दौरान लियोन ने उन्हें 9 बार पवेलियन की राह दिखाई है। लियोन के खिलाफ मोईन ने 20.11 की औसत से 181 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 50.13 की रही है। मोईन ने लियोन के खिलाफ 5 छक्के और 20 चौके लगाए हैं। उन्होंने 361 गेंदों का सामना किया है।