LOADING...
नसीम खुशी ने लगाया अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
नसीम खुशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

नसीम खुशी ने लगाया अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 25, 2023
09:01 pm

क्या है खबर?

विश्वकप क्वालीफायर्स 2023 के 16वें मुकाबले में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने ओमान क्रिकेट टीम को 76 रन से हराया। ओमान के विकेटकीपर नसीम खुशी ने 53 गेंदों पर 130.19 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक है। नसीम ने 31 वनडे की 24 पारियों में अब तक 383 रन बनाए हैं। आज से पहले इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 42 रन था।

प्रदर्शन

डेब्यू मैच में नहीं खुला था नसीम का खाता

नसीम ने 5 जनवरी, 2020 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता भी नहीं खोल सके थे। रोहन मुस्तफा ने उन्हें LBW आउट किया था। नसीम ने 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 19 पारियों में 15.25 की औसत और 135.55 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में भी एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन है।