नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए क्या किया कारनामा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया 5वां और निर्णायक टी-20 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इससे सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हो गई। हालांकि, भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने महज 6 गेंदों में नाबाद 24 रन की पारी खेलते हुए पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का 19 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
रिकॉर्ड
सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने नमन
भारतीय पारी के 7वें ओवर में मैदान पर उतरे नमन ने 6 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 400 की रही।
वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूनतम 5 गेंदें खेलकर सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने युवराज को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टी-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में 362.50 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे।
परिणाम
क्या रहा सीरीज का परिणाम?
बारिश के कारण इस मुकाबले के 9-9 ओवर का किया गया था।
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (30) और नमन की पारियों से 7.4 ओवर में 118/5 का स्कोर बना लिया था।
उसके बाद बारिश आने से मैच को रद्द कर दिया गया। इस तरह यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूट गई।
इसके साथ भारत का भारतीय सरजमीं पर लगातार 12 द्विपक्षीय सीरीज जीतने का 4 साल पुराना विजयी रथ आखिरकार थम गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें नमन धीर के छक्के
BTW Naman Dhir 2nd Shot is reason behind Gautam Gambhir reaction. 💀pic.twitter.com/m2Cxo4nCBt https://t.co/ocyjDm1a3e
— Sam (@cricsam02) October 17, 2026