NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: नजमुल हुसैन ने लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    टी-20 विश्व कप: नजमुल हुसैन ने लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    टी-20 विश्व कप: नजमुल हुसैन ने लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 30, 2022, 02:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टी-20 विश्व कप: नजमुल हुसैन ने लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    शान्तो ने लगाया अपना पहला अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    टी-20 विश्व कप के 28वें मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। यह शाकिब अल हसन की कप्तानी में बांग्लादेश की सुपर-12 में दूसरी जीत है। इस मैच में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और जीत में अहम योगदान दिया। उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही शान्तो की पारी

    पारी की शुरुआत करने आए शान्तो ने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच धीमी बल्लेबाजी की और अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक 45 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी की और बांग्लादेश की पारी को मजबूती दी। उन्होंने 55 गेंदों में 71 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया। वह 17वें ओवर में 122 के स्कोर पर आउट हुए।

    शान्तो का अंतरराष्ट्रीय करियर

    साल 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पदार्पण करने वाले शान्तो ने अब तक बांग्लादेश के लिए 15 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 22.07की औसत और 109.57 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 32 चौके और सिर्फ दो छक्के लगाए हैं। शान्तो ने इस साल अब तक नौ टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 29.12 की औसत से 309 रन बना लिए हैं।

    शान्तो का टी-20 करियर

    शान्तो ने 2016 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) से अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 101 टी-20 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 23.64 की औसत से 2,057 रन अपने नाम किए हैं। ये रन उन्होंने 121.57 की स्ट्राइक रेट से बनाए है। अपने टी-20 करियर में शान्तो ने दो शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। वह अब तक 181 चौके और 68 छक्के लगा चुके हैं।

    इस तरह से जीती बांग्लादेश

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 150 रन बनाए। बांग्लादेश से नजमुल शन्तो ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। जवाब में 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे टीम आठ विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे से विलियम्स ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट (3/19) लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

    दूसरे स्थान पर पहुंची बांग्लादेश

    बांग्लादेश ने दूसरी जीत के साथ ग्रुप-2 में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराया था जबकि दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। भारत फिलहाल इस ग्रुप में अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े
    टी-20 विश्व कप
    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: सीन विलियम्स ने लगाया 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराया, बनाए ये रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    विराट कोहली ने 2022 में पूरे किये 1,000 अंतरराष्ट्रीय रन, जानिए रोचक आंकड़े विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप: सूर्यकुमार ने लगाया 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: विराट कोहली ने लगाया 35वां अर्धशतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    35 साल के हुए भारतीय गेंदबाज उमेश यादव, ऐसा रहा है उनका अंतरराष्ट्रीय करियर क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ग्लेन फिलिप्स ने जमाया दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2022: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम का बड़ा खुलासा, संन्यास के बाद हो गए थे कोकीन के आदी वसीम अकरम
    टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-1 से किस टीम का दावा सबसे मजबूत? ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: लगातार दो हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच कर सकती है पाकिस्तान? पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश के कारण हुआ रद्द ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023