Page Loader
IPL 2019: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

IPL 2019: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

Apr 10, 2019
11:35 am

क्या है खबर?

IPL 2019 का 24वां मैच, मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच 10 अप्रैल को रात 08:00 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई को तीन बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। हालांकि, रोहित की चोट पर फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक उनके पैर में गंभीर चोट लगी है।

जानकारी

अभ्यास के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा

पंजाब के खिलाफ मैच से पूर्व संध्या में अभ्यास के दौरान अचानक दौड़ते हुए रोहित शर्मा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके बाद वह चल भी नहीं पा रहे थे। रोहित की चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

संभावना

रोहित की जगह पोलार्ड कर सकते हैं कप्तानी

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में वेस्टइंडीज़ के हरफनमौला खिलाड़ी कीरन पोलार्ड टीम की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, मुंबई टीम प्रबंधन ने अधिकारिक रूप से टीम के उप-कप्तान की घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मौको पर टीम मैनेजमेंट पोलार्ड की लीडरशिप की प्रशंसा कर चुका है। टीम का सपोर्ट स्टाफ पोलार्ड को नेचुरल लीडर तक बता चुका है। ऐसे में पोलार्ड को कप्तानी मिलने की पूरी संभावना है।

प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा की जगह युवराज सिंह को मिल सकता है अंतिम 11 में मौका

पंजाब के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन युवा ईशान किशन को नंबर तीन पर भेजकर, चार नंबर पर अनुभवी युवराज सिंह को मौका दे सकता है। युवराज सिंह ने IPL 2019 में शुरूआती 4 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 98 रन बनाएं हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.66 का रहा।