LOADING...
IPL 2019 में नई जर्सी में दिखेगी मुंबई इंडियंस, सोशल मीडिया पर फैंस ने सराहा

IPL 2019 में नई जर्सी में दिखेगी मुंबई इंडियंस, सोशल मीडिया पर फैंस ने सराहा

Feb 26, 2019
12:18 pm

क्या है खबर?

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL के 12वें सीज़न का आगाज़ 23, मार्च से होगा। IPL की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस IPL 2019 में नए अवतार में दिखेगी। इस सीज़न के लिए MI ने नई जर्सी लॉन्‍च की है। नई जर्सी में नए जोश के साथ मुंबई की नज़रे एक बार फिर इस लीग के खिताब पर कब्ज़ा जमाने पर रहेंगी। बता दें कि मुंबई तीन बार इस लीग का खिताब जीत चुकी है।

ट्विटर पोस्ट

IPL 2019 में ये होगा मुंबई इंडियंस का लुक

अनुबंध

सैमसंग ने मुंबई इंडियस के साथ किया करार

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, IPL 2019 से पहले सैमसंग ने मुंबई इंडियंस के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। इसके लिए सैमसंग हर साल इंडियंस को 25 करोड़ रूपये देगी। इसके साथ ही धीरज रियल्टी, पेर्फोर्मिक्स और ऊषा ने भी मुंबई इंडियंस के साथ अपने अनुबंध को रिन्यू किया है। मुंबई इंडियंस की नई जर्सी के लॉन्‍च के बाद सोशल मीडिया पर MI के फैंस ने ज़बर्दस्‍त जोश दिखाया है।

व्यक्तिगत

23 मार्च से होगा IPL के 12वें सीज़न का आगाज़

IPL 2019 का आगाज़ 23 मार्च, 2019 से होगा। भारत में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए अभी सिर्फ 17 मैचों के कार्यक्रम का ही ऐलान हुआ है। IPL 2019 का पहला मैच CSK और RCB के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।

IPL 2019

IPL 2019 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई के भारतीय खिलाड़ी- रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, सिद्देश लाड, ईशान किशन, आदित्य तारे, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युवराज सिंह, पंकज जायसवाल, मयंक मार्कंडेय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, रासिख दार और बरिंदर स्रान। मुंबई के विदेशी खिलाड़ी- क्विंटन डिकॉक, इविन लुईस, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेंघन, जेसन बेहरनडार्फ, लसिथ मलिंगा, एडम मिल्ने और कीरॉन पोलार्ड।