NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन, टेढ़ी खीर साबित होगा इस टीम को हराना
    अगली खबर
    IPL 2019: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन, टेढ़ी खीर साबित होगा इस टीम को हराना

    IPL 2019: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन, टेढ़ी खीर साबित होगा इस टीम को हराना

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Mar 07, 2019
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई इंडियंस (MI) IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है। IPL के इतिहास में MI तीन बार इस लीग का खिताब जीत चुकी है।

    MI ने 2013, 2015 और 2016 में रोहित की कप्तानी में इस लीग का खिताब अपने नाम किया था।

    IPL 2019 में एक बार फिर MI की नज़रे खिताब पाने पर रहेंगी। IPL 2019 की नीलामी में MI ने सिर्फ 6 खिलाड़ियों को ही खरीदा है।

    आइये जानते हैं MI की संभावित प्लेइंग इलेवन।

    टॉप ऑर्डर

    टॉप ऑर्डर है MI की मज़बूत कड़ी

    IPL के 12वें सीज़न में टॉप ऑर्डर MI की बल्लेबाज़ी की सबसे मज़बूत कड़ी है।

    IPL 2019 में क्विंटन डिकॉक और एविन लुईस MI के लिए पारी की शुरूआत कर सकते हैं। एविन लुईस ने पिछले सीज़न में अपनी बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया था। वहीं डिकॉक पहली बार MI के लिए खेलते दिखेंगे।

    तीन नंबर पर टीम के विश्वसनीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव खेलते नज़र आएंगे। सूर्यकुमार ने IPL 2018 में 14 मैचों में 512 रन बनाएं थे।

    मिडिल ऑर्डर

    रोहित, ईशान और पोलार्ड के ज़िम्मे होगा मिडिल ऑर्डर

    IPL 2019 के लिए MI के पास मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन खिलाड़ियों के विकल्प हैं। कप्तान रोहित शर्मा का चार नंबर पर खेलना तय है।

    वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे युवा ईशान किशन पांच नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीज़न में 2 शतक लगा चुके हैं। पिछले साल भी उन्होंने ज़बरजस्त बल्लेबाज़ी की थी।

    वहीं 6 नंबर पर टीम के विश्वसनीय खिलाड़ी ऑलराउंडर कीरन पोलार्ड का भी खेलना तय है।

    व्यक्तिगत

    7 और 8 नंबर पर खेलते दिखेंगे पंड्या भाई

    IPL 2019 में मुंबई के पास शानदार हरफनमौला खिलाड़ियों की फौज है। इस सीज़न में टीम काफी संतुलित दिख रही है। सात नंबर पर हार्दिक पंड्या और आठ नंबर पर क्रुणाल पंड्या का खेलना तय है।

    गेंदबाज़ी

    जसप्रीत बुमराह, बेहरनडॉर्फ और मार्कंडेय के ज़िम्मे होगी गेंदबाज़ी

    IPL के 12वें सीज़न के लिए मुंबई के पास बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ों की फौज है। टीम में काफी तेज़ गेंदबाज़ों के विकल्प मौजूद हैं।

    तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है। बुमराह ने IPL के पिछले सीज़न में 17 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ जेसन बेहरनडॉर्फ दूसरे गेंदबाज़ के तौर पर खेल सकते हैं।

    स्पिन गेंदबाज़ी में मयंक मार्कंडेय का खेलना तय है। मार्कंडेय ने IPL 2018 में 15 विकेट लिए थे।

    जानकारी

    MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

    MI की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ईशान किशन, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह और जेसन बेहरनडॉर्फ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़, जो मचा सकते हैं धमाल क्रिकेट समाचार
    श्रीनिवासन ने किया खुलासा, कैसे चेन्नई सुपर किंग्स बना IPL 2018 का चैंपियन क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी खरीद सकता है बच्चन परिवार क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, जो मचा सकते हैं धमाल क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2019: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने ICC को लिखा पत्र- आतंक समर्थक पाकिस्तान से न हो क्रिकेट इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जानिए विश्व कप में पाकिस्तान से मैच खेलने पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा विराट कोहली
    आंध्र प्रदेश ने दर्ज की टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा श्रीलंका का रिकॉर्ड क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: बढ़ सकती है मुंबई इंडियंस की मुश्किलें, बुमराह को दिया जा सकता है आराम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    किस्से क्रिकेट के: जब 12 फरवरी को 12 रनों से इतिहास बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर क्रिकेट समाचार
    2019 विश्व कप में भारत को हरा सकता है पाकिस्तान- मोईन खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    #Flashback: IPL में बने वो अनचाहे रिकॉर्ड, जिन्हें खिलाड़ी भुलाना चाहेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025