NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: KKR को हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची MI, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2020: KKR को हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची MI, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    IPL 2020: KKR को हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची MI, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 16, 2020
    10:53 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने पैट कमिंस (53*) और कप्तान मोर्गन (39*) की बदौलत 148/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में MI ने रोहित शर्मा (35) और क्विंटन डिकॉक (78*) की पारियों की बदौलत जीत हासिल कर ली।

    एक नजर डालते हैं मैच में बने रिकॉर्ड्स पर।

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 450 चौके

    रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन पारी में कुल पांच चौके जड़े। इसके साथ उन्होंने IPL में अपने 450 चौके पूरे कर लिए हैं।

    वह सबसे ज्यादा (451) चौके जड़ने वालों की सूची में छठे नंबर पर है। इस मामले में शिखर धवन 549 चौके पहले पायदान पर है।

    इसके अलावा रोहित शर्मा IPL में KKR के खिलाफ सबसे अधिक (939) रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं। इस पारी से उन्होंने अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है।

    जानकारी

    IPL 2020 में KKR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने कमिंस

    इस मैच में अपनी शानदार अर्द्धशतकीय पारी की बदौल पेट कमिंस IPL 2020 में KKR के लिए सबसे ज्यादा 126 रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में शुभमन गिल 275 रन पहले और इयोन मोर्गन 214 दूसरे पायदान पर है।

    अन्य रिकॉर्ड

    ट्रेंट बोल्ट ने IPL में पूरे किए 50 विकेट

    इस मैंच ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने IPL में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।

    इसी तरह जसप्रीत बुमराह IPL में आंद्रे रसेल को सबसे ज्यादा तीन बार आउट करने के मामले में क्रिस मॉरिस के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।

    दिनेश कार्तिक इस मैच में राहुल चाहर का शिकार बने। इसके साथ ही वह इस सीजन में रिकॉर्ड चौथी बार लेग स्पिनर का शिकार बने हैं।

    डिकॉक

    डिकॉक ने IPL में पूरे किए 1,700 रन

    मैच में खेली गई अपनी शानदार अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत डिकॉल ने IPL करियर में अपने 1,700 रन पूरे कर लिए।

    अपनी पारी का 42वां रन बनाने के साथ ही उन्होंने कुमार संगाकारा (1,687) को पीछे दोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने जैसे ही अपना 50वां रन पूरा किया, वैसे ही उन्होंने मनीष तिवारी (1,695) को पीछे छोड़ दिया।

    यह उनके IPL करियर की 13वां अर्द्धशतक था। इस मामले में उन्होंने संजू सैमसन (12) को पीछे छोड़ दिया।

    जानकारी

    डिकॉक साल 2019 से MI के लिए जड़े सबसे अधिक सात अर्द्धशतक

    इस अर्द्धशतकीय पारी के साथ डिकॉक 2019 के बाद से IPL में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा सात बार 50 या उससे अधिक की पारी खेलने वाले खिलाड़ी है। इस मामले में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव चार-चार संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है।

    लेखा-जोखा

    MI ने इस तरह से हासिल की जीत

    MI ने टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी KKR टीम के महज 61/5 विकेट गिरा दिए थे।

    इसके बाद पैट कमिंस (53*) और कप्तान मोर्गन (39*) ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 148/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में MI के ओपनर रोहित शर्मा (35) और डिकॉक (78*) ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसकी बदौलत टीम ने महज 16.5 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    इस कारण IPL 2020 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे प्रवीण तांबे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम का बल्लेबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020 में खराब प्रदर्शन खत्म कर सकता है इन खिलाड़ियों का करियर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में बल्ले और गेंद से सुनील नरेन के पांच बेस्ट प्रदर्शनों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: ऐसे मैच जब अकेले खिलाड़ी ने बनाए विपक्षी टीम के कुल स्कोर से ज्यादा रन IPL रिकॉर्ड्स
    IPL 2020: DC ने दी RCB को करारी मात, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2020: बेंच पर बैठे इन पांच खिलाड़ियों को मिलना चाहिए प्लेइंग इलेवन में मौका राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2020: चोट के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार को इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा

    IPL 2020: टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर रोहित शर्मा और जोस बटलर ने रखे अपने विचार इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर के सबसे खराब लम्हें का किया खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस: मदद के लिए आगे आए रोहित शर्मा, दिया इतने लाख रूपये का दान भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को बताया अपना फेवरिट कोच इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    रोहित शर्मा का खुलासा, इस तरह 2013 में बने थे मुंबई इंडियंस के कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    आज ही के दिन मुंबई इंडियंस ने जीता था अपना पहला IPL खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: औरेंज और पर्पल कैप जीत चुके ये खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में ही नजर नहीं आते इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों के साथ IPL जीत चुके हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025