Page Loader
मुंबई इंडियंस IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी
मुंबई इंडियंस IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

मुंबई इंडियंस IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

May 08, 2024
11:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को धमाकेदार अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही जहां SRH की टीम अंकतालिका में 7 जीत और 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई, वहीं मुंबई इंडियंस (MI) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वह इस संस्करण में प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। आइए उसके अंक और रनरेट जानते हैं।

अंक तालिका

अंक तालिका में कैसी है टीमों की स्थिति?

SRH के अब 12 मैचों में 14 अंक (+0.406) हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गई। LSG अब 12 अंक (-0.769) के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 16 अंक (+1.453) के साथ पहले और राजस्थान रॉयल्स (RR) 16 अंक (+0.476) दूसरे नंबर पर है। इसी तरह MI की टीम 12 मैचों के बाद 8 अंक (-0.212) के साथ 9वें नंबर है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

प्रदर्शन

कैसा रहा है MI का अब तक का प्रदर्शन?

इस संस्करण में MI का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है। टीम 12 मैचों में से 4 में ही जीत दर्ज कर पाई है और 8 में हार मिली है। यदि वह आने वाले दोनों मैच जीत भी जाती है तो उसके 6 जीत के साथ 12 ही अंक होंगे, लेकिन वह अन्य टीमों की हार-जीत के विश्लेषण के बाद भी नेट रन रेट में बहुत पीछे है। ऐसे में वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई।