NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #MIvSRH: सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने SRH को हराया, प्लेऑफ में किया क्वालीफाई
    अगली खबर
    #MIvSRH: सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने SRH को हराया, प्लेऑफ में किया क्वालीफाई

    #MIvSRH: सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने SRH को हराया, प्लेऑफ में किया क्वालीफाई

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    May 03, 2019
    12:11 am

    क्या है खबर?

    IPL 2019 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया है।

    टॉस जीत कर पहले खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 69 रनों की बदौलत 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे।

    जिसके जवाब में SRH ने भी मनीष पांडे की 71* रनों की शानदार पारी की बदौलत 162 रन बनाए।

    इसके बाद सुपर ओवर में मुंबई ने मैच जीत लिया।

    मैच के दिलचस्प आंकड़े।

    क्या आप जानते हैं?

    जीत के साथ ही मुंबई ने प्लेऑफ में किया क्वालीफाई

    इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। मुंबई की 13 मैचों में ये 8वीं जीत है। दिल्ली और चेन्नई के बाद प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली मुंबई इंडियंस तीसरी टीम है।

    अर्धशतक

    क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL 2019 का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक

    क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में 58 गेंदो में नाबाद 69 रनों की जुझारू पारी खेली। अपनी अर्धशतकीय पारी में डिकॉक ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

    डिकॉक ने इस दौरान 48 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीज़न का दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है।

    इस सीज़न में सबसे धीमा अर्धशतक डेविड वॉर्नर (49 गेंद) ने लगाया था।

    साथ ही IPL करियर में डिकॉक का ये 10वां अर्धशतक है।

    गेंदबाज़ी

    खलील अहमद ने की शानदार गेंदबाज़ी

    पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन खलील अहमद ने दूसरे छोर से शानदार गेंदबाज़ी की।

    खलील ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही खलील के इस सीज़न में 7 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं।

    साथ ही SRH के लिए खलील के अलावा मोहम्मद नबी ने 24 रन देकर एक और भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर एक विकेट लिया।

    जानकारी

    मनीष पांडे की अर्धशतकीय पारी भी SRH को नहीं दिला सकी जीत

    163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH के लिए मनीष पांडे ने 47 गेंदो में 71 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इस सीज़न में पांडे का ये तीसरा अर्धशतक है। अपनी अर्धशतकीय पारी में पांडे ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

    मैच का लेखा जोखा

    इस तरह मुंबई इंडियंस को मिली जीत

    MI ने पहले खेलते हुए SRH के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था।

    जिसके जवाब में SRH एक समय 15वें ओवर में 105 रनों पर 5 विकेट गवाने के बाद मैच से बाहर हो गई थी।

    लेकिन उसके बाद मोहम्मद नबी (31) और मनीष पांडे (71*) ने 49 रनों की साझेदारी कर मैच टाई करा दिया।

    इसके बाद सुपर-ओवर में SRH ने MI को 9 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे मुंबई ने 3 गेंदो में हासिल कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    #SRHvKKR: वॉर्नर-बेयरेस्टो की आंधी में उड़ी KKR, SRH ने 9 विकेट से जीता मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स
    #RCBvCSK: बेकार गई धोेनी की अदभुत पारी, रोमांचक मुकाबले में RCB ने CSK को हराया विराट कोहली
    IPL 2019 Match 40: क्या DC को रोक पाएगी RR? जानें संभावित एकादश और ड्रीम इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    IPL इतिहास के वो मुकाबले जिनमें 1 रन बना हार-जीत का कारण क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2019: SRH के लिए खेलेंगे शाकिब, विश्व कप कैंप में नहीं लेंगे हिस्सा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 41: SRH के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी CSK, संभावित टीमें इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान के खिलाफ गरजा ऋषभ पंत का बल्ला, विश्व कप सेलेक्शन पर दिया बड़ा बयान इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत का विश्व कप टीम में चयन न करना भारत का गलत फैसला- रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2019: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन, टेढ़ी खीर साबित होगा इस टीम को हराना इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: 'हिटमैन' रोहित करेंगे पारी की शुरूआत, युवराज को मिडिल में मिल सकता है मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: पहले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे लसिथ मलिंगा, जानें क्यों इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 3: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: स्मिथ और वार्नर को नहीं मिलेगी कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025