Page Loader
IPL 2019 Qualifier 1: मुंबई ने CSK को आसानी से हराया, फाइनल में किया प्रवेश

IPL 2019 Qualifier 1: मुंबई ने CSK को आसानी से हराया, फाइनल में किया प्रवेश

May 07, 2019
11:21 pm

क्या है खबर?

IPL 2019 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने CSK को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई IPL 2019 के फाइनल में पहुंच गई है। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए CSK ने खराब शुरुआत के बाद 20 ओवरों में 131 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई की शुरुआत भी ठीक नहीं रही थी, लेकिन सूर्यकुमार यादव (71*) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल कर मुंबई को आसानी से जीत दिला दी।

क्या आप जानते हैं?

दूसरी बार नॉकआउट मुकाबले में किसी टीम ने खिलाए तीन ओवरसीज़ खिलाड़ी

मुंबई ने इस मुकाबले में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम 11 में जगह दी। ये सिर्फ दूसरा मौका है जब नॉकआउट मुकाबले में किसी टीम ने ऐसा किया। इससे पहले 2018 में कोलकाता ने नॉकआउट मुकाबले में ऐसा किया था।

रिकॉर्ड

इमरान ताहिर ने पूरे किए 300 टी-20 विकेट

इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके साथ ही ताहिर के नाम टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट हो गए हैं। रविंद्र जडेजा का CSK के लिए IPL में ये 100वां मैच था। जडेजा ने इस मैच में 4 ओवर में बिना विकेट लिए 17 रन दिए। लेकिन इसके साथ ही जडेजा, रैना और धोनी के बाद CSK के लिए 100 IPL मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीज़न का अपना दूसरा अर्धशतक

चेन्नई से मिले 132 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही थी। एक समय मुंबई ने चौथे ओवर में 21 रन पर 2 विकेट खो दिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और 50 गेंदो में 71 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस सीज़न में सूर्यकुमार का ये दूसरा अर्धशतक है। सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन (28) के साथ 79 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

जानकारी

पांचवी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

इस जीत के साथ पांचवी बार मुंबई इंडियंस IPL के फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले मुंबई ने 2010, 2013, 2015 और 2017 में फाइनल में प्रवेश किया था। जिसमें तीन बार मुंबई खिताब अपने नाम कर चुकी है।

मैच का लेखा-जोखा

इस तरह मुंबई को मिली जीत

चेन्नई ने पहले खेलते हुए खराब शुरुआत के बाद एम एस धोनी नाबाद 37 और अंबाती रायडू नाबाद 42 की जुझारू पारियों की बदौलत मुंबई के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में सूर्यकुमार यादव (71*) और ईशान किशन (28) ने मुंबई को 9 गेंद पहले ही जीत दिला दी। मुंबई के लिए राहुल चहर ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं क्रुणाल पंड्या और जयंत यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

ट्विटर पोस्ट

CSK को लगातार 4 मैच हराने वाली पहली टीम बनी MI