NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे एम एस धोनी? माही ने खुद किया खुलासा, देखें
    क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे एम एस धोनी? माही ने खुद किया खुलासा, देखें
    खेलकूद

    क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे एम एस धोनी? माही ने खुद किया खुलासा, देखें

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    May 21, 2019 | 01:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे एम एस धोनी? माही ने खुद किया खुलासा, देखें

    रविवार से सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी बता रहे हैं कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे। वीडियो में धोनी अपने बचपन में बनाई कुछ पेंटिंग्स दिखा रहे हैं। साथ ही वीडियो में धोनी अपना सीक्रेट शेयर करने की बात भी कर रहे हैं। बता दें कि 2019 विश्व कप के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

    बचपन से ही मैं एक आर्टिस्‍ट बनना चाहता था- धोनी

    धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद की ज़िंदगी का खुलासा किया है। धोनी ने वीडियो में कहा, "मैं आप सभी से एक सीक्रेट शेयर करना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक आर्टिस्‍ट बनना चाहता था। मैंने काफी क्रिकेट खेला और अब मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ अलग करूंगा। मैंने कुछ पेंटिंग्‍स बनाई हैं।" वीडियो में धोनी कुछ पेंटिंग्स भी दिखा रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है धोनी का ये वीडियो

    I like Dhoni's helicopter shot most. But his paintings are good too.#WhyDhoniWhy pic.twitter.com/SGyWBA4sYo

    — Tanya Mishra (@TanyaMisti) May 20, 2019

    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं धोनी

    गौरतलब है कि धोनी ने 2014 में ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। जिसमें 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

    ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं धोनी

    वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि धोनी 2019 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने के मूड में हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। धोनी ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2013 चैंपियन ट्रॉफी और 2011 विश्व कप जीत कर ये कारनामा किया था। इसके साथ ही धोनी ने अपनी कप्तानी से भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में नंबर पर भी पहुंचाया है।

    CSK के लिए IPL के अगले सीज़न में भी खेलते दिखेंगे धोनी?

    IPL 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि क्या धोनी IPL के अगले सीज़न में खेलते दिखेंगे या नहीं। हालांकि, इस पर धोनी ने कहा था, "अभी अगले सीज़न के बारे में कुछ कहना गलत होगा। पहले 2019 विश्व कप है जो प्राथमिकता है। उसके बाद हम CSK के बारे में बात करेंगे।" IPL के 190 मैचों में धोनी के नाम 42.21 की औसत से 4,432 रन हैं।

    वनडे में धोनी के नाम हैं 10,000 से ज़्यादा रन

    2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी ने 341 वनडे मैचों में 50.72 की औसत से 10,500 रन हैं, जिसमें 10 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 98 टी-20 मैचों में धोनी ने 2 अर्धशतक के साथ 1,617 रन बनाए हैं।

    कुछ अलग करने के लिए ही जाने जाते हैं एम एस धोनी

    हाल ही में खबर आई थी कि धोनी अपनी कप्तानी के टाइम में देर से आने वाले खिलाड़ियों को एक दिलचस्प सज़ा देते थे। धोनी हमेशा से ही कुछ अलग करने के लिए ही जाने जाते हैं, धोनी ने जब अपना ट्रेडमार्क हेलिकॉप्टर शॉट पेश किया, तो उन्हें उनके निडर नज़रिए के लिए प्रशंसित किया गया था। 2007 टी-20 विश्व कप में जोगिंदर शर्मा को अंतिम ओवर देने का फैसला भी धोनी के अलग अंदाज़ को बयान करता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट विश्लेषण

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नज़रें जॉनी बेयरस्टो
    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच गेंदबाज़ों पर रहेंगी सबकी नज़रें क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    विश्व कप 2019: पाकिस्तान की फाइनल 15 सदस्यीय टीम घोषित, आमिर और वहाब रियाज की वापसी पाकिस्तान समाचार
    क्रिकेट विश्व कप: दो देशों के लिए विश्व कप खेल चुके खिलाड़ियों पर एक नजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    विश्व कप इतिहास की पांच बेस्ट पारियां, जब अकेले दम पर किसी बल्लेबाज़ ने दिलाई जीत क्रिकेट समाचार
    खिलाड़ियों के देरी से पहुंचने पर धोनी देते थे दिलचस्प सज़ा, जानें क्रिकेट समाचार
    वेंकटराघवन से धोनी तक, विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तानों और प्रदर्शन पर एक नजर भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय विश्व कप टीम के 15 खिलाड़ियों की कैसी है मौजूदा फॉर्म, जानें IPL के आंकड़े विराट कोहली

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    #ENGvPAK: वनडे में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, पाकिस्तान को 4-0 से हराया इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ये बल्लेबाज़ तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली
    भारतीय टीम और खिलाड़ियों के नाम हैं विश्व कप के ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: जानें इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन, आसान नहीं होगा इस टीम को हराना इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट विश्लेषण

    संन्यास का विचार कर रहे हैं युवराज सिंह, खेलना चाहते हैं विदेशी टी-20 लीग क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी के अगले सीज़न में हो सकता DRS का इस्तेमाल, नए तरीके से होगा टॉस! BCCI
    विश्व कप 2019: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, वॉर्नर-स्मिथ के आने से मज़बूत हुई है टीम क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो और कीरन पोलार्ड रिज़र्व स्क्वॉड में हुए शामिल क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023