NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एमएस धोनी ने किया खुलासा, इस तरह बन सकते हैं बेहतरीन फिनिशर
    अगली खबर
    एमएस धोनी ने किया खुलासा, इस तरह बन सकते हैं बेहतरीन फिनिशर

    एमएस धोनी ने किया खुलासा, इस तरह बन सकते हैं बेहतरीन फिनिशर

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Nov 20, 2019
    06:15 pm

    क्या है खबर?

    2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं। इस बीच रोज़ धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ी कोई न कोई खबर आती रहती है।

    धोनी की गैर-मौजूदगी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को तराशा जा रहा है, लेकिन पंत अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना कैलिबर दिखाने में फेल रहे हैं।

    इस बीच धोनी ने एक साक्षात्कार में बताया है कि कैसे एक बेहतरीन फिनिशर बन सकते हैं।

    कार्यक्रम

    एक फिनिशर का प्रैक्टिकल दृष्टिकोण होना बहुत ज़रूरी- धोनी

    हरियाणा के गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा, "अगर आप नंबर छह या सात पर बल्लेबाज़ी करते हुए अंतिम क्षणों में 15 गेंदो में 25 से 30 रन बनाते हैं, तो आप बतौर फिनिशर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

    उन्होंने आगे कहा, "एक फिनिशर का प्रैक्टिकल दृष्टिकोण होना बहुत ज़रूरी है। अगर मैं नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहा हूं और 15 गेंदें खेलता हूं, तो मुझे पता है कि क्या मैं 25-30 रन बना सकता हूं।"

    प्रदर्शन

    15 गेंदो में 25-30 रन बनाना उत्कृष्ट प्रदर्शन है- धोनी

    धोनी ने कहा कि 15 गेंदो में 25-30 रन बनाना उत्कृष्ट प्रदर्शन है, लेकिन इसमें एक ही समय में कई बाधाएं भी आ सकती है।

    इस बारे में धोनी ने बात करते हुए आगे कहा, "आप अपनी टीम के लिए तेज़ी से रन बनाने के बारे में सोचते हैं और बड़ी हिट के लिए जाते हैं। इसमें आपको अपना विकेट भी खर्च करना पड़ सकता है। इसलिए आपको प्रैक्टिकल रूप से यह निर्धारित करना होगा कि आपका लक्ष्य क्या है।"

    महत्वपूर्ण बात

    जो नियंत्रण में है पहले उन चीजों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है- धोनी

    विश्व क्रिकेट में धोनी की पहचान सिर्फ फिनिशर के तौर पर ही नहीं है बल्कि उन्हें एक चतुर कप्तान भी कहा जाता है। धोनी मैच के नाज़ुक पलों में अपने दांव-पेंच और सटीक फैसलों के लिए भी जाने जाते हैं।

    इस बारे में धोनी ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि जो नियंत्रण में है पहले उन चीजों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। आपको इस पर काम करना होगा और सफल होने के लिए ये प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है।"

    वापसी

    भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं धोनी

    पिछले लगभग चार महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान धोनी जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

    हाल ही में धोनी को रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते देखा गया था।

    बताया जा रहा है कि धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज़ से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

    बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज से छह दिसंबर से 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज़ खेलनी है।

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    गौरतलब है कि 2019 विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए थे।

    इस कारण ही धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    इसके बाद धोनी दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम बांग्लादेश: पहले टेस्ट में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और बेस्ट ड्रीम 11 बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: ओस ने बदला ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच का समय, जानिए कब होगा शुरू भारतीय क्रिकेट टीम
    गेंद से छोड़छाड़ करते पकड़े गए वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ निकोलस पूरन, ICC ने लगाया बैन क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    मेंटल हेल्थ पर बोले विराट कोहली, 2014 इंग्लैंड दौरे पर लगा था खत्म हो गई दुनिया विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    फारूख इंजीनियर बोले- चयनकर्ताओं ने विश्व कप के समय सिर्फ अनुष्का को चाय पिलाई क्रिकेट समाचार
    धोनी के संन्यास पर बोले रोहित शर्मा, जानिए क्या कुछ कहा रोहित शर्मा
    भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए चार बेहतरीन टी-20 मुकाबले रोहित शर्मा
    भारत बनाम बांग्लादेश: पहले टी-20 में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    जीत के बाद रोहित शर्मा बोले- विराट कोहली और चयनकर्ताओं के लिए सिरदर्दी बढ़ जाएगी विराट कोहली
    15 साल की इस खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट से संन्यास के बाद ये काम करना चाहते विराट कोहली, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा विराट कोहली
    भारत बनाम बांग्लादेश: टेस्ट सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025