
माही ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, जानें पूरा मामला
क्या है खबर?
क्रिकेट के मैदान पर अपने अद्भुत फैसलों से सभी को चकित कर देने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी एक बार फिर अपने फैसले को लेकर चर्चा में हैं।
इस बार धोनी ने ये फैसला क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि मैदान के बाहर लिया है।
दरअसल, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने JSCA स्टेडियम में धोनी के नाम पर पवेलियन का नाम रखा है। जिसका उद्घाटन करने के लिए धोनी ने मना कर दिया है।
पवेलियन एंड
'एम एस धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से माही ने किया मना
वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोज़शाह कोटला में वीरेंद्र सहवाग गेट की तरह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में अब 'एम एस धोनी पवेलियन' होगा।
इस पवेलियन के उद्घाटन के लिए JSCA ने एम एस धोनी से आग्रह किया था। लेकिन कैप्टन कूल के नाम से विश्व क्रिकेट में विख्यात धोनी ने विनम्रता के साथ उद्घाटन करने से मना कर दिया।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
JSCA का 'एम एस धोनी पवेलियन'
Ranchi braces itself for the 3rd ODI between #TeamIndia and Australia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/58oTPxLYlF
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
बातचीत
JSCA के सचिव ने न्यूज़ एजेंसी से की बातचीत
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, "पिछले साल AGM में नार्थ ब्लॉक का नामंकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला किया गया था। जिसके उद्घाटन के लिए धोनी से आग्रह किया गया, लेकिन धोनी इसके उद्घाटन के लिए तैयार नहीं हुए।"
उन्होंने कहा, "हमनें धोनी से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कहा कि दादा अपने ही घर में क्या उदघाटन करना। वह अब भी पहले की तरह विनम्र हैं।"
व्यक्तिगत
धोनी का घर में हो सकता है ये आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा। ये मैच धोनी का अपने गृहनगर में अंतिम मैच भी हो सकता है। हालांकि, JSCA के शीर्ष अधिकारी ने इस पर कहा कि उन्होंने इसके लिए कोई विशेष योजना नहीं बनाई है।