NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के लिए नहीं खेलेंगे धोनी, इसी साल ले सकते हैं संन्यास- रिपोर्ट
    खेलकूद

    भारत के लिए नहीं खेलेंगे धोनी, इसी साल ले सकते हैं संन्यास- रिपोर्ट

    भारत के लिए नहीं खेलेंगे धोनी, इसी साल ले सकते हैं संन्यास- रिपोर्ट
    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 28, 2020, 01:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत के लिए नहीं खेलेंगे धोनी, इसी साल ले सकते हैं संन्यास- रिपोर्ट

    लगभग नौ महीनों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान एमएस धोनी के भविष्य को लेकर तमाम तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोग धोनी की वापसी की उम्मीद लगाए हैं तो वहीं कुछ लोगों को लग रहा है कि उनका इंटरनेशनल करियर समाप्त हो चुका है। वहीं Sportskeeda की ताजा रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने अपने दोस्तों और परिवार को बता दिया है कि वह भारत के लिए अब नहीं खेलेंगे।

    धोनी ने करीबी लोगों के बता दिया है अपना प्लान- सूत्र

    रिपोर्ट के अनुसार 38 साल के हो चुके धोनी को भारत के लिए खेलने का कोई औचित्य नहीं दिख रहा है और उन्हें लग रहा है कि फिलहाल टीम में उनकी जगह लेने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक, "फिलहाल उन्होंने BCCI के साथ ऑफिशियली कोई बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को अपना विचार बता दिया है। जब समय आएगा तब वह सबके सामने इसका खुलासा करेंगे।"

    धोनी ने खुद को रखा था दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ से दूर- रिपोर्ट

    धोनी ने भारत के लिए खेलने की कोई इच्छा नहीं जताई है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज़ से पहले ही BCCI ऑफिशियल को उनसे बात करके इस बात का पता चल गया था। सूत्रों की माने तो चयनकर्ताओं ने धोनी से उनकी उपलब्धता के बारे में बात की थी। हालांकि, धोनी ने साफ कर दिया था कि वह पिछले साल सितंबर में हुई टी-20 सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

    चयनकर्ता और BCCI भी नहीं हैं श्योर

    चयनकर्ता और BCCI अभी भी इस बात को लेकर श्योर नहीं हैं कि क्या धोनी टी-20 विश्व कप के लिए उपलब्ध हैं अथवा नहीं। हालांकि, धोनी ने खुद को फिट रखा है और उन्होंने IPL के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ नेट सेशन भी किया था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चयनकर्ता धोनी को उनकी फॉर्म और फिटनेस के आधार पर सिलेक्ट करते हैं या फिर उनके अनुभव के कारण उन्हें तवज्जो मिल सकती है।

    धोनी को लेकर जुदा है सबकी राय

    धोनी को लेकर तमाम लोगों की राय जुदा है। उनके बचपन के कोच का कहना है कि धोनी टी-20 विश्व कप में खेलेंगे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि धोनी अब भारत के लिए नहीं खेल सकेंगे और उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। हरभजन सिंह ने भी धोनी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद कहा था कि उनका इंटरनेशनल करियर समाप्त हो चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL नहीं हुआ तो भी धोनी टी-20 विश्व कप में खेलेंगे- बचपन के कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा हासिल की गई पांच यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    मोर्कल ने की धोनी की तारीफ, कहा- वह कप्तान हैं तो टीम का सफल होना निश्चित इंडियन प्रीमियर लीग
    वसीम जाफर ने बताया पंत, राहुल और धोनी को एक साथ टीम में खिलाने का तरीका क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    कोरोना वायरस से जंग में ये खिलाड़ी अब वर्दी पहनकर निभा रहे हैं ड्यूटी जोगिंदर शर्मा
    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बताया हार्दिक पंड्या से बेहतर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या
    रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर के सबसे खराब लम्हें का किया खुलासा रोहित शर्मा
    विदेश में जन्म लेने के बावजूद भारत के लिए टेस्ट मैच खेले हैं ये क्रिकेटर क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    कोरोना वायरस: 2021 टी-20 विश्व कप क्वालीफायर्स समेत ICC के कई इवेंट्स हुए स्थगित क्रिकेट विश्व कप
    2021 से महिला IPL का आयोजन करे BCCI- मिथाली राज इंडियन प्रीमियर लीग
    कोरोना वायरस: स्थगित हुई ACC की मीटिंग, एशिया कप के आयोजन पर संशय बरकरार क्रिकेट समाचार
    दूसरी बार पिता बने सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने दिया लड़के को जन्म इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023