NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी के संन्यास लेने के बारे में उनके बचपन के कोच ने कही ये बात
    अगली खबर
    धोनी के संन्यास लेने के बारे में उनके बचपन के कोच ने कही ये बात

    धोनी के संन्यास लेने के बारे में उनके बचपन के कोच ने कही ये बात

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 21, 2019
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    2019 विश्व कप के बाद से लगभग हर कोई यह जानता चाहता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी का भविष्य क्या है।

    धोनी के संन्यास को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सही जवाब किसी के पास नहीं हैं।

    बचपन में धोनी के कोच रहने वाले केशव बनर्जी ने भी अब धोनी के संन्यास लेने पर अपना मत रखा है।

    आइए जानें उन्होंने क्या कुछ कहा।

    बयान

    टी-20 विश्व कप के बाद लेना चाहिए धोनी को संन्यास- बनर्जी

    बनर्जी ने कहा कि धोनी 2004 से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और ऐसे में वह छुट्टी के हकदार हैं।

    इसके आगे उन्होंने कहा, "उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका दिया जाना चाहिए। मेरे ख्याल से धोनी टी-20 विश्व कप में खेलेंगे और उसके बाद ही संन्यास पर विचार करेंगे।"

    बनर्जी ने यह भी कहा कि धोनी युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सिखा रहे हैं।

    भारतीय टीम

    वर्तमान समय में भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    बता दें कि धोनी आखिरी बार 2019 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, उसके बाद से धोनी ने भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है।

    हालांकि, विश्व कप के बाद धोनी ने भारतीय सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी, जिसके कारण वह वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम हिस्सा नहीं थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में भी वह चयन से दूर रहे।

    2019 विश्व कप

    2019 विश्व कप के बाद से लगातार हो रही धोनी की आलोचना

    2019 विश्व कप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी ने आठ पारियों में 273 रन बनाए थे।

    उन्होंने टूर्नामेंट में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ परिस्थिति के विपरीत काफी धीमी बल्लेबाज़ी भी की थी।

    कई मैचों में तो वह स्ट्राइक रोटेट करने में भी संघर्ष करते दिखाई दिए थे।

    धोनी के इस प्रदर्शन के बाद से ही उनकी रिटायरमेंट की खबरें जोरो पर थी। हालांकि, अभी तक उन्होंने खुद इस पर बयान नहीं दिया है।

    बचाव

    कप्तान विराट कोहली ने किया था धोनी का बचाव

    गौरतलब है कि जहां कई पूर्व खिलाड़ियों ने विश्व कप में धोनी के प्रदर्शन के बाद उनकी जमकर आलोचना की थी और उन्हें संन्यास लेने का सुझाव दिया था, वहीं कप्तान कोहली ने उनका बचाव किया था।

    कोहली ने कहा था, "आप चाहे मानें या नहीं, अनुभव हमेशा मायने रखता है। कई खिलाड़ियों ने अतीत में इस बात को साबित किया है कि उम्र महज एक आंकड़ा है। यहां तक धोनी भी अपने करियर में इसे साबित कर चुके हैं।"

    जानकारी

    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में होगी वापसी?

    अगले महीने 3 नवंबर से बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी। ऐसा लग रहा है कि टी-20 सीरीज में धोनी की वापसी हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    विराट कोहली

    विराट कोहली या स्टीव स्मिथ, कौन है सर्वश्रेष्ठ? जानिए क्या रहा सौरव गांगुली का जवाब क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी-20: जीत पर रहेंगी दोनों टीमों की नज़रें, जानें संभावित टीमें क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी-20: इन खिलाड़ियों की आपसी बैटल पर रहेंगी सभी की नज़रें रोहित शर्मा
    दूसरे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें मैच में बने और टूटे रिकॉर्ड्स शिखर धवन

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत बनाम पाकिस्तान: इन खिलाड़ियों के आपसी बैटल पर रहेंगी सभी की नज़रे विराट कोहली
    एकतरफा मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को दूर करनी होगी ये कमियां विराट कोहली
    आलोचकों के निशाने पर आए धोनी के बचाव में उतरे कोहली, कही यह बात इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    जब पानी से भरी खतरनाक पिच पर सचिन तेंदुलकर ने की बल्लेबाज़ी, देखें वीडियो क्रिकेट समाचार
    टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले वर्तमान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली
    क्या है करियर को खत्म कर देने वाला स्ट्रेस फ्रैक्चर, जिससे जूझ रहे हैं जसप्रीत बुमराह? जसप्रीत बुमराह
    वो खिलाड़ी जिन्हें आज भी है भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025