NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या 2021 के बाद CSK के लिए नहीं खेलना चाहते हैं एमएस धोनी? खुद दिए संकेत
    अगली खबर
    क्या 2021 के बाद CSK के लिए नहीं खेलना चाहते हैं एमएस धोनी? खुद दिए संकेत

    क्या 2021 के बाद CSK के लिए नहीं खेलना चाहते हैं एमएस धोनी? खुद दिए संकेत

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Nov 27, 2019
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से काफी पुराना रिश्ता रहा है।

    धोनी IPL के पहले सीज़न यानी 2008 से CSK का हिस्सा हैं। हालांकि, जब CSK पर दो साल का बैन लगा था, तो धोनी राइज़िंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेले थे।

    लेकिन जैसे ही CSK का बैन खत्म हुआ, धोनी वापस इस टीम के कप्तान बन गए।

    अब खबर आई है कि धोनी चाहते हैं कि CSK 2021 में उन्हें रिलीज़ कर दे।

    रिटेन

    धोनी ने CSK से कहा- 2020 सीज़न के बाद मुझे रिटेन न किया जाए

    ताज़ा जानकारी के मुताबिक धोनी IPL 2020 के बाद मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने CSK से कहा है कि 2020 सीज़न के बाद मुझे रिटेन न किया जाए।

    बता दें कि IPL 2021 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और धोनी चाहते हैं कि वह ऑक्शन पूल का हिस्सा बनें।

    धोनी के फैंस के लिए ये खबर उन्हें झकझोरने वाली है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक धोनी के बिना इस टीम को अधूरा मानते हैं।

    IPL

    IPL 2021 तक खेलना चाहते हैं एमएस धोनी- CSK अधिकारी

    धोनी के आलोचकों का बता दें कि धोनी अभी दो साल और IPL में खेलना चाहते हैं। इसलिए टी-20 से अभी उनके संन्यास का सवाल ही नहीं बनता है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में CSK के एक अधिकारी ने कहा, "2021 IPL के लिए मेगा ऑक्शन होना है और धोनी ने हमें पहले ही बता दिया है कि वह इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहते हैं। इसलिए टी-20 फॉर्मेट से अभी उनके संन्यास का सवाल ही नहीं उठता है।"

    मेगा ऑक्शन

    राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर धोनी को रिटेन कर सकती है CSK

    CSK के एक करीबी सूत्र ने कहा ने कहा कि फ्रेंचाइज़ी धोनी को राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर रिटेन कर सकती है।

    उन्होंने कहा, "धोनी IPL 2021 से पहले मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं। CSK फिर भी राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर धोनी को रिटेन कर सकती है। नीलामी में हो सकता है कि धोनी की बोली कम हो जाए। कप्तान के तौर पर धोनी अपनी टीम के लिए ये बलिदान देना चाहते हैं।"

    रिकॉर्ड्स

    IPL में धोनी के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स

    IPL में बतौर कप्तान 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने IPL में बतौर कप्तान 174 मैचों में से 104 मैच जीते हैं।

    IPL की किसी टीम को पांच टी-20 खिताब जिताने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। धोनी ने तीन IPL ट्रॉफी और दो CL टी-20 ट्रॉफी जीती हैं।

    IPL में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा (133) डिस्मिसेल्स करने का रिकॉर्ड धोनी के ही नाम है। दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक (131) हैं।

    वापसी

    जनवरी में भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं धोनी

    पिछले चार महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान धोनी जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

    हाल ही में धोनी को रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते देखा गया था।

    बताया जा रहा है कि धोनी फिलहाल अगले साल जनवरी में ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। अगले महीने भारतीय सरज़मीन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवर की सीरीज़ में धोनी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

    जानकारी

    धोनी का IPL करियर

    पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 190 मैचों में 42.21 की शानदार औसत से 4,432 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 137.85 का रहा है। साथ ही IPL में धोनी के नाम 23 अर्धशतक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम बांग्लादेश, पहला टेस्ट: पारी और 130 रनों से जीता भारत, जानें मैच के रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    चंडिका हथुरुसिंघा को रिप्लेस कर मिकी आर्थर बन सकते हैं श्रीलंका के अगले कोच क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    शोएब अख्तर के बाद पाकिस्तान में मैच फिक्सिंग पर बोले मोहम्मद हफीज, कही ये बड़ी बात क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    पूर्व बांग्लादेशी कप्तान बोले, 70-80 दशक की वेस्टइंडीज की तरह है भारत का तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    #CSKvKKR: कोलकाता को हरा पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची चेन्नई, जानें मैच के रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई में हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, आंकड़ो से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 25: राजस्थान में आंकड़े सुधारना चाहेगी CSK, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #RRvCSK: रोमांचक मैच में CSK की जीत, 100 IPL मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने धोनी महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025