Page Loader
वनडे क्रिकेट: दुनिया की इन 5 महिला खिलाड़ियों ने साल 2023 में झटके सर्वाधिक विकेट 
एश्ले गार्डनर साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

वनडे क्रिकेट: दुनिया की इन 5 महिला खिलाड़ियों ने साल 2023 में झटके सर्वाधिक विकेट 

Jan 01, 2024
09:36 pm

क्या है खबर?

साल 2023 में पुरुष क्रिकेट और महिला क्रिकेट दोनों के कई कमाल के मुकाबले देखने को मिले। कई महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया। कई गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजी साल 2023 में काफी अच्छी नजर आई। ऐसे में आइए आपको उन 5 महिला गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने साल 2023 के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

#1

एश्ले गार्डनर

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी एश्ले गार्डनर ने साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज थी। उन्होंने 13 मैच खेले थे और 16.37 की उम्दा औसत के साथ 24 विकेट झटके थे। इस स्पिन गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/30 का रहा था। उनके खिलाफ रन बनाना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल था। पूरे साल उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.20 की रही थी। उनके बल्ले से 14 मैच में 234 रन भी निकले।

#2

 नाहिदा अख्तर

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की नाहिदा अख्तर साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने पिछले साल 11 मुकाबले खेले और 19.45 की औसत से 20 विकेट लेने में सफल रहीं। वह एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल लेने में सफल नहीं हो पाईं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/24 का रहा। उन्होंने पूरे साल 4.08 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की।

#3

नदीन डी क्लर्क

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की नदीन डी क्लर्क साल 2023 के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 9 मैच खेले थे और 16.68 की शानदार औसत के साथ 16 विकेट लेने में सफल रहे थे। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/32 का रहा था। क्लर्क ने 4.17 की इकॉनमी रेट से पिछले साल गेंदबाजी की थी।

#4

लेया ताहुहु

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज लेया ताहुहु का प्रदर्शन भी साल 2023 में कमाल का रहा था। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर थीं। उन्होंने 9 मैच में 20.86 की औसत से 15 विकेट झटके थे। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया था और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/31 का रहा था। उन्होंने पिछले साल 4.71 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

#5

राबेया खान

बांग्लादेश महिला क्रिकेट की एक और गेंदबाज राबेया खान का साल 2023 अच्छा रहा। वह वनडे क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 9 मैच खेले थे और 21.92 की औसत से 14 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.88 की रही थी। हालांकि, वह एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाईं थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/29 का रहा था।