NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: एक संस्करण में श्रीलंका के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप: एक संस्करण में श्रीलंका के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
    वनिंदु हसरंगा टी-20 विश्व कप में अच्छी गेंदबाजी करते आए हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप: एक संस्करण में श्रीलंका के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 02, 2024
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज शानदार ढंग से हो चुका है। श्रीलंका क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिका पहुंचने वाली पहली टीम थी।

    टीम ने अब तक 1 विश्व कप जीता है। उन्होंने साल 2014 में भारतीय टीम को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। श्रीलंका अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 जून को खेलेगी।

    आइए इस टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    वनिंदु हसरंगा- 16 विकेट 

    श्रीलंका के कप्तान वनिंदु हसंरगा के नाम विश्व कप के एक संस्करण में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

    उन्होंने 2021 के टी-20 विश्व कप में सिर्फ 8 मुकाबले खेलते हुए 16 विकेट झटके थे।

    उन्होंने 9.75 की औसत से गेंदबाजी की थी और उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही थी। हसरंगा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/9 का रहा था।

    वह उस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।

    #2

    अजंता मेंडिस- 15 विकेट 

    श्रीलंका के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज अजंता मेंडिस ने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने 9.80 की उम्दा औसत के साथ 15 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 6.12 की रही थी।

    श्रीलंका की टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी, जहां उन्हें वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मेंडिस ने उस मैच में भी 12 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

    #3

    वनिंदु हसरंगा- 15 विकेट

    हसरंगा ने 2022 के टी-20 विश्व कप में भी शानदार गेंदबाजी की थी। वह उस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

    उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 13.26 की औसत और 6.41 की इकॉनमी रेट से उन्होंने 15 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/8 का रहा था।

    13 विकेट के साथ सैम कर्रन दूसरे स्थान पर थे। हालांकि, श्रीलंका की टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची थी।

    #4

    अजंता मेंडिस और लसिथ मलिंगा- 12 विकेट 

    2009 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए मेंडिस और लसिथ मलिंगा ने कमाल की गेंदबाजी की थी।

    दोनों ने उस संस्करण में 7 मैच खेलते हुए 12-12 विकेट झटके थे।

    मलिंगा की इकॉनमी रेट 7.14 की रही थी। वहीं, मेंडिस ने उस विश्व कप में 5.5 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

    उस विश्व कप में श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं ये 5 विकेट हॉल जसप्रीत बुमराह
    WTC 2023-25: कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में लिए 5 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स कगिसो रबाडा
    शाहरुख खान के प्रशंसकों का बैठ जाएगा दिल, नहीं आ रही ये 1,000 करोड़ी फिल्म शाहरुख खान

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कामिंदु मेंडिस ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: विश्व फर्नांडो ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    दिमुथ करुणारत्ने ने पूरे किए अपने 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए उनके आंकड़े दिमुथ करुणारत्ने

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: विराट कोहली ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम  विराट कोहली
    IPL 2024: चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2024
    IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स का कैसा रहा सफर? आंकड़ों से जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप में इन टीमों ने बनाए हैं सर्वाधिक 200+ स्कोर टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ इन टीमों ने बनाए हैं सबसे कम स्कोर  टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान डेविड वार्नर बना सकते है ये रिकॉर्ड्स डेविड वार्नर
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान ग्लेन मैक्सवेल बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स ग्लेन मैक्सवेल

    क्रिकेट समाचार

    IPL के फाइनल मैचों में ये हैं पावरप्ले ओवर्स के सर्वोच्च स्कोर इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजबाइट्स ने चुनी IPL 2024 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ये रहे सीजन के असफल गेंदबाज, प्रदर्शन से टीम को किया निराश  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 में लगे सर्वाधिक शतक और 200+ स्कोर, जानिए अन्य दिलचस्प रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025