Page Loader
WPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन,जानिए आंकड़े 
नेट साइवर-ब्रंट के लिए ये सीजन कमाल का रहा (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2025 में इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन,जानिए आंकड़े 

Mar 15, 2025
11:34 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का खिताब मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने नाम किया है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में MI ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 रन से हरा दिया। यह MI का दूसरा खिताब है, जबकि DC की टीम लगातार तीसरे सीजन में उपविजेता रही है। ऐसे में आइए WPL 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

नेट साइवर-ब्रंट

नेट साइवर-ब्रंट के लिए यह टूर्नामेंट शानदार रहा। उन्होंने 10 पारियों में 65.37 की औसत और 152.47 की स्ट्राइक रेट के साथ 523 रन बनाने में सफल रहीं। इस बीच उन्होंने 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए। MI की इस बल्लेबाज ने DC के खिलाफ 80* रन की पारी खेली थी। यूपी वॉरियर्स (UPW)के विरुद्ध उन्होंने 75* रन बनाए थे। एलिमिनेटर मुकाबले में इस खिलाड़ी के बल्ले से 77 रन निकले थे।

#2

एलिस पेरी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 8 मैच की 8 पारियों में 93 की उम्दा औसत के साथ 372 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 148.80 की रही थी। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90* रन था। उन्होंने ये पारी UPW के खिलाफ खेली थी। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम फाइनत तक नहीं पहुंच पाई थी।

#3

हेली मैथ्यूज 

MI की एक और धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी हेली मैथ्यूज के लिए ये संस्करण कमाल का रहा। उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 30.70 की औसत और 122.80 की स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा। मैथ्यूज ने ये पारी एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GG) के खिलाफ खेली थी। इस सीजन मैथ्यूज ने गेंदबाजी से भी कमाल का प्रदर्शन किया।

#4

शफाली वर्मा 

DC की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा के लिए यह सीजन कमाल का रहा। इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 9 मैच की 9 पारियों में 38 की औसत और 152.76 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80* रन रहा। उन्होंने यह पारी RCB के खिलाफ खेली थी। उस मुकाबले में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे।