Page Loader
WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े
रहाणे ने भारत की पहली पारी में अर्धशतक लगाया (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े

Jun 11, 2023
10:20 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 209 रन से मात दी। निर्णायक मुकाबले में भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 135 (98 और 46) रन बनाए। इसके साथ ही रहाणे WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने WTC फाइनल में 199 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में रहाणे ने 64 रन (49 और 15) बनाए थे।

आंकड़े

दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा 

WTC फाइनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 4 पारियो में कुल 122 रन (15, 43, 34, 30) बनाए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली ने WTC फाइनल की 4 पारियों में 120 रन (14, 49, 44, 13) बनाए हैं। वहीं चौथे नंबर पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (48, 0, 15, 16) और 5वें पर शुभमन गिल (13, 18, 28, 8) हैं।