रोहित शर्मा ने सर्वाधिक वनडे पारियों में लगाए हैं 4 या उससे ज्यादा छक्के, जानिए आकड़े
क्या है खबर?
एशिया कप 2023 में सुपर-4 के तीसरे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाज की।
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछली पारी को भुलाते हुए आते ही बड़े प्रहार शुरू किए।
रोहित ने 49 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। इसके साथ वह वनडे की सबसे ज्यादा पारियों में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आंकड़े
शाहिद अफरीदी को पछाड़ा
रोहित ने वनडे की 28 पारियों में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। सूची में दूसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी (27), तीसरे पर क्रिस गेल (25), चौथे पर सनथ जयसूर्या (19), 5वें पर एबी डिविलियर्स (18) और इयोन मोर्गन (18) हैं।
रोहित वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 247 वनडे की 240 पारियों में 284 छक्के लगाए हैं। इस सूची में शीर्ष पर शाहिद अफरीदी (351) और दूसरे नंबर पर क्रिस गेल (331) हैं।
रिकॉर्ड
गिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 446 मुकाबलों की 467 पारियों में 543 छक्के लगाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं। उन्होंने 483 मुकाबलों की 551 पारियों में 553 छक्के जड़े थे।
रोहित को गिल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 15 छक्कों की दरकार है। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 77, वनडे में 284 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 182 छक्के लगाए हैं।