NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम
    खेलकूद

    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम

    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम
    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 18, 2018, 08:38 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में चल रही है। नीलामी शुरु होते ही कुछ खिलाड़ियों के लिए टीमों में बोली लगाने की होड़ मच गई थी तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के लिए खूब जमकर बोलियां लगी तो वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ी भी बड़े दामों में बिके। एक नजर डालते हैं इस साल की नीलामी में सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों की सूची पर।

    मिस्ट्री स्पिनर वरूण बने संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी

    तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती इस साल संयुक्त रूप से सबसे महंगे दाम मे बिके। वरूण को किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ंत के बाद Rs. 8.40 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन Rs. 11.5 करोड़ की कीमत में सबसे महंगे रहे जयदेव उनादकट इस सीजन भी फ्रेंचाइजियों को लुभाने में सफल रहे। उनादकट को एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राजस्थान ने जयदेव को Rs. 8.40 करोड़ में खरीदा।

    इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम कुर्रन को मिले Rs. 7.20 करोड़

    इस साल के शुरूआत में इंग्लैंड के आल-राउंडर सैम कुर्रन ने भारत के खिलाफ दिखा दिया था कि उनके पास कितना टैलेंट है। इस बात की पूरी उम्मीद थी कि वह फ्रेंचाइजियों को जरूर लुभाएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब ने युवा आल-राउंडर को खरीदने के लिए Rs. 7.20 करोड़ खर्च किए। 20 वर्षीय सैम काफी चतुर गेंदबाज हैं और वह बल्लेबाजी में भी अपनी टीम को योगदान दे सकते हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 47 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

    दिल्ली ने इंग्राम को Rs. 6.40 करोड़ में खरीदा

    यह डील काफी चौंकाने वाली रही। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कोलिन इंग्राम को दिल्ली कैपिटल्स ने Rs. 6.40 करोड़ में खरीदा, उनका बेस प्राइस Rs. 2 करोड़ का था। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 202 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

    चेन्नई ने मोहित शर्मा को Rs. 5 करोड़ में खरीदा

    2018 में खराब प्रदर्शन करने वाले मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन के लिए रिलीज कर दिया था। पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके मोहित पर एक बार फिर येलो ब्रिगेड ने भरोसा दिखाया है। मोहित फिर अपने पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलेंगे और यह फैसला टीम और मोहित दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चेन्नई को एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी और उन्हें वह मिल गया है।

    वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

    वेस्टइंडीज के आल-राउंडर कार्लोस ब्रेथवेट के लिए कोलकाता और पंजाब में होड़ लगी थी, लेकिन कोलकाता ने अंत में जीत हासिल करते हुए उन्हें Rs. 5 करोड़ में खरीद लिया। युवा विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने Rs. 4.20 करोेड़ में खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को खरीदने में पंजाब ने सफलता हासिल की। पंजाब को उनके लिए Rs. 4.20 करोड़ खर्च करने पड़े। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का पूरे सीजन उपलब्ध रहना मुमकिन है।

    महंगे दामों में बिके अन्य भारतीय खिलाड़ी

    किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कई सीजन खेलने वाले अक्षर पटेल को इस सीजन टीम ने रिलीज कर दिया था। हालांकि अक्षर को दिल्ली ने Rs. 5 करोड़ में खरीदा। पंजाब ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और 17 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को Rs. 4.80-4.80 करोड़ में खरीदा। युवा आल-राउंडर शुभम दुबे को रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने Rs. 5.0 करोड़ में खरीदा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    लाल पत्ता गोभी को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    होंडा एक्टिवा की तुलना में कितनी दमदार है हीरो जूम? तुलना से समझिये हीरो मोटोकॉर्प
    मोरबी पुल हादसा: मुख्य आरोपी ओरेवा समूह के MD जयसुख पटेल ने आत्मसमर्पण किया मोरबी पुल हादसा
    रणजी ट्रॉफी: रिकी भुई ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे किए रणजी ट्रॉफी

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  BCCI

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली को है लता मंगेशकर से नहीं मिल पाने का मलाल, कही ये बात विराट कोहली
    एलेक्स हेल्स राष्ट्रीय टीम की बजाय PSL में लेंगे भाग, जानिए वजह  एलेक्स हेल्स
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑनलाइन कोचिंग देंगे मिकी आर्थर, अफरीदी फैसले से नाखुश पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    20 फरवरी को होगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए हेडकोच की नियुक्ति- BCB अध्यक्ष बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी: CSK द्वारा खरीदे गए ऑलराउंडर निशांत सिंधू ने हरियाणा के लिए लगाया बेहतरीन शतक रणजी ट्रॉफी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023