NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL में ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े 
    ग्लेन मैक्सवेल सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 20, 2025
    06:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। सभी 10 टीमें क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं।

    पिछले सीजन की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलने उतरेगी।

    अब तक IPL के इतिहास में कई अनोखे रिकॉर्ड्स बने हैं। उन्हीं में से एक है सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, आइए उनपर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक (18-18)

    सूची में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक हैं। मैक्सवेल 134 मैचों की 129 पारियों में 18 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं।

    IPL से संन्यास ले चुके कार्तिक 257 मैचों की 234 पारियों में 18 बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे।

    मैक्सवेल के बल्ले से 24.74 की औसत से 2,771 रन निकले हैं। वह इसबार पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलेंगे। कार्तिक ने 26.31 की औसत से 4,842 रन बनाए थे।

    #2

    रोहित शर्मा (17)

    मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अपने 257 मैच के करियर में वह 17 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्होंने पहला IPL मुकाबला साल 2008 में खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने 252 पारियों में 29 बार नाबाद रहते हुए 29.72 की औसत और 131.14 की स्ट्राइक रेट से 6,628 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक और 43 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन है।

    #3

    पीयूष चावला और सुनील नरेन (16-16) 

    IPL के इतिहास में 2 दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला और सुनील नरेन इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दोनों 16-16 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं।

    चावला ने 192 मैचों की 92 पारियों में 624 रन बनाए थे। वहीं, नरेन के बल्ले से 110 पारियों में 165.83 की उम्दा स्ट्राइक रेट से 1,534 रन निकले हैं।

    उन्होंने 7 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 109 रन रहा है।

    #4

    राशिद खान और मनदीप सिंह (15-15)

    राशिद खान और मनदीप सिंह सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। राशिद अभी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम का हिस्सा हैं। वहीं, मनदीप टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।

    राशिद 60 पारियों में 15 बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। मनदीप 111 मैच की 98 पारियों में 15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

    राशिद के बल्ले से 161.72 की स्ट्राइक रेट से 545 रन निकले हैं। मनदीप ने 20.80 की औसत से 1,706 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच निलंबित हो सकता है टूर्नामेंट  IPL 2025
    पाकिस्तानी से जंग की संभावना के बीच पेट्रोल के लिए घबराए लोग, कंपनी का बयान आया पेट्रोलियम मंत्रालय
    ऐपल अपने स्मार्ट ग्लास के लिए बना रही खास चिप ऐपल
    BSF ने सांबा में मार गिराए 7 आतंकी, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश पाकिस्तान समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास में अब तक बने सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2025: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL के एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 800 से अधिक रन  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं विराट कोहली विराट कोहली
    IPL 2025: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? आंकड़ो से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL: सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे छोटे टीम स्कोर  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2025 में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स WPL 2025
    IPL 2025: क्या है कोलकाता नाइट राइडर्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सबसे कम स्कोर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2025 के दौरान ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रविंद्र जडेजा  IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवा टी-20: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: पांचवे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025: भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी-20: अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम से जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक अभिषेक शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025