Page Loader
विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं सर्वाधिक शतक, जानिए अन्य का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 428 रन (तस्वीर: एक्स/@cricketworldcup)

विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं सर्वाधिक शतक, जानिए अन्य का हाल

Oct 07, 2023
08:04 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के 3 बल्लेबाजों ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक जड़ा। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका विश्व कप की एक पारी में 3 शतक लगाने वाली पहली टीम बनी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में 4 बार ऐसा हुआ है जब एक टीम के लिए एक पारी में 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो। विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं।

आंकड़े

श्रीलंका के खिलाफ लगे 25 शतक

विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 25 शतक लगे हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम है, जिसके खिलाफ 19 शतक लगे हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे (18), चौथे पर भारतीय क्रिकेट टीम (17) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (17), 5वें पर वेस्टइंडीज (16), छठे पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम (13), 7वें पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (12) और दक्षिण अफ्रीका (12), 8वें पर आयरलैंड (10) और 9वें पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम (9) है।

प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के इन बल्लेबाजों ने लगाया शतक

दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 84 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के जड़े। रासी वैन डेर डुसेन ने 110 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 98.18 की रही। साथ ही एडेन मार्करम ने 49 गेंदों पर शतक लगाया। यह विश्व के इतिहास के सबसे तेज शतक है। वह 54 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए।